विज्ञापन

Argentina vs Switzerland: मेसी नहीं, इस बार अर्जेंटीना की जीत का हीरो है यह खिलाड़ी, 112वें मिनट में किया चमत्कार

JULIAN ALVAREZ GOAL in Argentina vs Switzerland match: स्विटजरलैंड को अतिरिक्त समय में 3 . 1 से हराकर मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची.

Julián Alvarez

FIFA World Cup 2026 Argentina vs Switzerland: अर्जेंटीना ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए अपनी जगह फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाने में सफल रही. अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली, अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा.  अर्जेंटीना की जीत में जूलियन अल्वारेज का गोल बेहद ही अहम रहा. एक समय दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर थी. फुल टाइम में स्कोर 1-1 की बराबरी पर थी. इसके बाद मैच को एक्स्ट्रा टाइम में ले जाया गया, एक्स्ट्रा टाइम में भी दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया, एक समय ऐसा लगने लगा  था कि मैच को फैसला टाई ब्रेकर यानी पेनल्टी से होगा. लेकिन फिर खेल में चमत्कार होते हैं. 

एक्स्ट्रा टाइम में जूलियन अल्वारेज ने किया चमत्कार

फिर क्या था. 112वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने  गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी, यह एक ऐसा गोल था जिसने अर्जेंटीना को जीत के दरवाजे पर पहुंचा दिया. अल्वारेज के गोल को देखकर मेसी भी मुस्कुरा रहे थे. अल्वारेज ने  18 गज की दूरी से जोरदार शॉट लगाया, जिसने स्विट्जरलैंड  के गोलकीपर कोबेल की दीवार तोड़ दी और मैच में अर्जेटीना को आगे कर दिया.

मेसी की साझेदारी और अल्वारेज का निर्णायक गोल

इस मूव की शुरुआत लियोनेल मेसी ने की थी. मेसी के दमदार शॉट को गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने रोक दिया लेकिन अर्जेटीना के खिलाड़ियों ने गेंद पर अपनी बादशाहत कायम रखी, और गेंद को जूलियन अल्वारेज तक पहुंचाया .इसके बाद ल्वारेज ने करीब 18 गज की दूरी से चमत्कार करते हुए जोरदार शॉट मारी, गेंद स्विट्जरलैंड के गोलकीपर को छकाने में सफल रही और गोल में तब्दील हो गई. इस गोल के साथ ही अर्जेंटीना ने 2-1 की बढ़त बनाकर मैच जीतने की ओर अपना कदम बढ़ाया. मेसी की साझेदारी का साथ पाकर अल्वारेज ने एक यादगार गोल करके अपनी टीम के लिए निर्णायक गोल किया. 

अर्जेंटीना की ओर से एलेक्सिस मैक एलिस्टर, जूलियन अल्वारेज और लौटारो मार्टिनेज़ ने गोल किए तो वहीं, स्विट्जरलैंड की ओर से  डैन एनडोये ने गोल करने में सफलता हासिल की.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com