विज्ञापन

अयोध्या चढ़ावा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर सेवादार की मिसाल, 20 लाख की हीरे की चेन लौटाई; पति की निशानी थी

अयोध्या राम मंदिर के सेवादार की ईमानदारी ने सभी का दिल जीत लिया है. सड़क पर मिली 20 लाख रुपये की हीरे लगी सोने की चेन को सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने महिला श्रद्धालु को सुरक्षित लौटा दिया. चढ़ावा चोरी की घटना के बीच सेवादार की इस ईमानदारी की खूब सराहना हो रही है.

अयोध्या चढ़ावा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर सेवादार की मिसाल, 20 लाख की हीरे की चेन लौटाई; पति की निशानी थी
ayodhya ram mandir sewadar returns 20 lakh diamond gold chain muzaffarnagar woman.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर चढ़ाव चोरी के बड़े विवाद के बीच रामनगरी से ईमानदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने अपनी ईमानदारी से न सिर्फ सबका दिल जीत लयिा, बल्कि एक दुखी महिला श्रद्धालु को उसके पति की आखिरी निशानी लौटाकर उसके चेहरे पर मुस्कान ला दी है. 

दरअसल, मुजफ्फरनगर के गंगाराम पुरा की रहने वाली महिला श्रद्धालु निर्मला देवी पत्नी स्व. मोहन कुमार अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आईं थी. इस दौरान उनकी हीरायुक्त सोने की चेन कहीं गिर गई, जिसकी कीमत बाजार में करीब 20 लाख रुपये थी. साथ ही, यह उनके दिवंगत पति की आखिरी निशानी थी. चेन खोने के बाद निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. 
ayodhya ram mandir sewadar returns 20 lakh diamond gold chain muzaffarnagar woman.

ayodhya ram mandir sewadar returns 20 lakh diamond gold chain muzaffarnagar woman.

राम मंदिर के सेवादार को मिली चेन 

इसी बीच राम मंदिर के सेवादार ध्रुवेश मिश्रा को अमावा मंदिर के पास हनुमान गढ़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क पर एक चमचमाती हीरे लगे सोने की चेन पड़ी मिली. लेकिन, इतनी कीमती चेन हाथ लगने के बाद भी सेवादार के मन में कोई लालच नहीं आया. उन्होंने तुरंत चेन को उसके असली मालिक तक पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी. 

15 अगस्त को ही क्यों मिली आजादी? उज्जैन के ज्योतिषी के शुभ मुहूर्त और आधी रात के ध्वजारोहण की अनसुनी कहानी

अनाउंसमेंट करवाकर महिला को ढूंढा

चेन मिलने के बाद ध्रुवेश मिश्रा पैसेंजर फैसिलिटेशन सेंटर ऑफिस पहुंचे और वहां से लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कराई. अनाउंसमेंट सुनकर निर्मला देवी रोती-बिलखती हुई ऑफिस पहुंचीं. जहां पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पूछताछ और तस्दीक के बाद 20 लाख रुपये की यह हीरे लगी चेन निर्मला देवी को सौंप दी गई. 

अयोध्या के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा? किस रणनीति पर आगे बढ़ रहे साधु-संत

'कीमत से बढ़कर थी पति की आखिरी निशानी'

चेन वापस मिलने के बाद मुजफ्फरनगर की निर्मला देवी भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि यह चेन उनके दिवंगत पति द्वारा दी गई अंतिम निशानी थी. उनके लिए इस चेन का भावनात्मक महत्व इसकी 20 लाख रुपये की बाजार कीमत से भी कहीं अधिक था. पति की निशानी वापस पाकर उन्होंने सेवादार ध्रुवेश मिश्रा को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया और राम मंदिर प्रशासन के प्रति आभार जताया. बीते दिनों राम मंदिर चढ़ावे चोरी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सेवादार ध्रुवेश मिश्रा की ईमानदारी की जमकर सराहना हो रही है.

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5300 आवेदन में से 18 किए गए शॉटलिस्ट, अब आगे क्या?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Ram Mandir, Ayodhya Ram Mandir  news , Ayodhya News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com