विज्ञापन

मेस्सी का आखिरी मिशन: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की पहली परीक्षा, कब और कहां देखे पाएंगे लाइव, तमाम डिटेल

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना जह कैनसस स्टेडियम में जब अल्जीरिया के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी तो फैंस की नजरें लियोनेल मेस्सी पर होंगी, जो संभवत: अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं.

मेस्सी का आखिरी मिशन: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की पहली परीक्षा, कब और कहां देखे पाएंगे लाइव, तमाम डिटेल
FIFA World Cup 2026: Argentina vs Algeria Match Preview

अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में अल्जीरिया से भिड़ेगी तो नजरें लियोनल मेस्सी पर होंगी, जो शायद अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. मेस्सी, जो रिकॉर्ड छठे विश्व कप में खेलेंगे, की कोशिश अपनी टीम को जीत के साथ शुरुआत दिलाने पर होगी. साल 1962 में ब्राजील ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था, उसके बाद से कोई भी देश ऐसा नहीं कर पाया है. अर्जेंटीना की नजरें इस कारनामे को दोहराने पर होगी. लियोनेल स्कालोनी की टीम में वे सभी खिलाड़ी हैं जिन्होंने कतर में खिताब जीता था और वे एक बार फिर टूर्नामेंट में पसंदीदा टीमों में शामिल हैं.

जबरदस्त फॉर्म में अर्जेंटीना

अर्जेंटीना जबरदस्त  फॉर्म में है. CONMEBOL क्वालिफाइंग में अर्जेंटीना अंक तालिका में टॉप पर थी. उसने अपने 18 में से 12 मैचों में जीत दर्ज की. 38 अंक और 21 गोल अंतर के साथ टीम ने अपना दबदबा दिखाया था. अपने पिछले पांच फ्रेंडली मैचों में अर्जेंटीना को जीत मिली है. अब असली टेस्ट यह है कि क्या वे इसे वर्ल्ड कप में भी यही फॉर्म जारी रखते हैं और कतर में जहां छोड़ा था, वहीं से शुरू कर सकते हैं.

अल्जीरिया की पौजेशन-बेस्ड अप्रोच

दूसरी तरफ अल्जीरिया है, जो इस टूर्नामेंट में मिले-जुले नतीजों और कोच व्लादिमीर पेटकोविक की पौजेशन-बेस्ड अप्रोच के साथ आ रही है. AFCON में नाइजीरिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में मिली हार के बाद, उन्होंने अपनी फॉर्म ठीक की है. उन्होंने नीदरलैंड्स और बोलीविया पर जीत दर्ज की है. अगर पेटकोविक ने अब अपने टेक्निकली टैलेंटेड खिलाड़ियों से सबसे अच्छा प्रदर्शन करवाने का सबसे अच्छा तरीका निकाल लिया है, तो वे अपने पहले मैच में अर्जेंटीना के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं.

इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

साल 2022 में अर्जेंटीना की जीत में मेस्सी की भूमिका अहम थी. इस दौरान उन्हें टीम का सपोर्ट भी मिला. 2022 में लग रहा था कि पूरी अर्जेंटीना टीम इस बात का जोर लगा रही थी कि मेस्सी कम से कम एक वर्ल्ड कप जीतें. पिछले वर्ल्ड कप में जब भी अर्जेंटीना का प्रदर्शन गिरता दिखा, मेस्सी ने उसे संभाला. उनके पास एकदम सटीक थे और फिनिश शानदार. लेकिन मेस्सी अब 38 साल के हैं और क्यो वो इस विश्व कप में भी कमाल दिखा पाएंगे? इसको लेकर सवाल है. 

अगर अर्जेंटीना के लिए हाल के कैमियो को इशारा मानें तो इसका जवाब हां है. जूलियन अल्वारेज़ ने पिछली बार दिखाया था कि उनमें कितना दम है. इस बार भी वह मेस्सी का साथ देने के लिए तैयार दिख रहे हैं. जबकि मिडफ़ील्ड और डिफ़ेंस लगभग वैसी ही है. निको पाज़ और थियागो अल्माडा जैसे टैलेंट भी हैं, जिन्हें वर्ल्ड कप में परखा नहीं गया है. लियोनेल स्कालोनी ने खेलने के दो सफल तरीके बना लिए हैं- एक मेस्सी के साथ, और एक मेस्सी के बिना. हालांकि, वह जानते हैं कि टूर्नामेंट में आगे तक जाने के लिए, इस महान खिलाड़ी को बहुत मेहनत करनी होगी.

अल्जीरिया के सबसे अच्छा खिलाड़ी रियाद महरेज़ का जादू जारी है. उन्होंने एशियन स्टेज पर अल अहली के लिए और क्वालिफिकेशन में अल्जीरिया के अपना जादू दिखाया है. उनका साथ देने के लिए एक और फॉरवर्ड हैं- 20 साल का इब्राहिम माज़ा. 

कहां देख पाएंगे लाइव

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और अल्जीरिया का मुकाबला सुबह 6:30 बजे शुरू होगा. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत में जी न्यूज के यूनिट 8 स्पोर्ट्स 1, यूनिट 8 स्पोर्ट्स 1 HD, यूनिट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनिट8 स्पोर्ट्स 2 HD टीवी चैनल पर टेलिकास्ट होगा. जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों देशों की संभावित लाइन अप

अर्जेंटीना की संभावित लाइन-अप: एमिलियानो मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसेंड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एन्ज़ो फर्नांडीज, लियोनेल मेस्सी, जूलियन अल्वारेज़, थियागो अल्माडा

अल्जीरिया की संभावित लाइन-अप: लुका ज़िदान, रफ़ीक बेलघाली, आइसा मंडी, रामी बेन्सेबैनी, रेयान ऐत-नूरी, नबील बेंटालेब, हौसेम औआर, रियाद महरेज़, इब्राहिम माज़ा, मोहम्मद अमौरा, अमीन गौरी.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में मिली हार और इस देश ने अपने हेड कोच को ही निकाल दिया

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: प्रबल दावेदार स्पेन पहले मैच में शर्मसार, केप वेर्दे ने किया ड्रा खेलने पर मजबूर

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Argentina, Algeria, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com