विज्ञापन

FIFA World Cup: फीफा ने कतर के असिम मदीबो को किया 5 मैचों के लिए बैन, इस जुर्म की मिली सजा

कनाडा की पहली वर्ल्ड कप जीत कोन की चोट की वजह से फीकी पड़ गई थी. चोटिल कोन को स्ट्रेचर पर ले जाया गया था.

FIFA World Cup: फीफा ने कतर के असिम मदीबो को किया 5 मैचों के लिए बैन, इस जुर्म की मिली सजा
FIFA Bans Qatar's Assim Madibo For 5 Games

कतर के असिम मदीबो को फीफा ने कनाडा के खिलाफ मैच के दौरान लापरवाही से किए गए टैकल के लिए 5 मैचों का बैन दिया गया है. पिछले सप्ताह वैंकूवर में कनाडा ने कतर को 6-0 के रौंदा था. हालांकि, जिस तरह से इस्माइल कोने को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और जीत के जश्न के दौरान जब दोनों देशों के खिलाड़ी भिड़े, तो इससे मेजबान की जीत का मजा जरूर किरकिरा हुआ. मैच के 51वें मिनट में मदीबो ने कोने को पीछे से टैकल किया था. कोने इसके बाद मैदान पर दर्द से करहाते दिखे. मेडिकल  स्टाफ जल्द उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से सीधे हॉस्पिटल लेकर गया. जहां उनकी टूटी हुई टिबिया और फाइबुला की आपातकालीन सर्जरी की गई.  रेफरी ने इस टैकल के चलते असिम मदीबो को सीधा रेड कार्ड दिखाते हुए मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया था. 

फीफा ने लगाया 5 मैचों का बैन

फीफा डिसिप्लिनरी कमिटी ने इस घटना का रिव्यू किया और बुधवार को "गंभीर फाउल प्ले" का हवाला देते हुए पांच मैचों के सस्पेंशन की घोषणा की. हालांकि कतर के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार है. टीम ने तुरंत इस फैसले पर फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है.

इस बीच, कोन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए लिखा."आप सोच भी नहीं सकते कि मैं उन सभी का कितना शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझसे संपर्क किया और जिनकी दुआओं में मैं भी शामिल हूं."

हालांकि पांच मैचों का बैन बहुत ज़्यादा है, लेकिन यह फीफा की किसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में दी गई सबसे कड़ी सज़ा नहीं है.  2014 में, ब्राज़ील में वर्ल्ड कप के दौरान इटली के डिफेंडर जॉर्जियो चिएलिनी को काटने के बाद लुइस सुआरेज़ पर नौ मैचों का बड़ा इंटरनेशनल बैन लगा और उन्हें चार महीने के लिए फुटबॉल से जुड़ी सभी एक्टिविटीज़ से रोक दिया गया. 1994 में, इटली के डिफेंडर माउरो टैसोटी ​​को स्पेन के लुइस एनरिक की नाक पर खतरनाक कोहनी से फ्रैक्चर करने के बाद आठ मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था.

मैच के बाद हुई खिलाड़ियों की झड़प

कनाडा और कतर के बीच हुए मुकाबले में मैदान जंग का अखाड़ा बन गया था. मैच खत्म होने के तुरंत बाद दोनों देशों के खिलाड़ी भिड़ गए थे. कनाडा के मुख्य कोच जेसी मार्श कतर के मैनेजर जूलन लोपेटेगुई से हैंडशेक करने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई. कनाडा के कोच का बेरुखी भरा बर्ताव बेंच पर बैठे कतर के खिलाड़ियों को रास नहीं आया.

इसके बाद अचानक से दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई,जो धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई. सुरक्षाकर्मियों की मदद से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अलग किया गया. माना गया कि कनाडा के खिलाड़ी टीम के मिडफील्डर इस्माइल कोन को कतर के प्लेयर असिम मदीबो द्वारा चोटिल किए जाने से काफी गुस्से में थे. इसी गुस्से के कारण यह पूरा विवाद शुरू हुआ, जो धक्का-मुक्की तक जा पहुंचा.

यह भी पढ़ें:  फीफा वर्ल्ड कप: इतिहास में पहली बार नॉकआउट राउंड में पहुंची कनाडा, स्कॉटलैंड को भी मिला अगले राउंड का टिकट

यह भी पढ़ें:  मैदान पर कदम रखते ही नेमार ने रचा इतिहास, ब्राजील ने स्कॉटलैंड को को रौंदा किया नॉकआउट के लिए क्वालीफाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football, 2026 FIFA World Cup, Qatar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com