विज्ञापन

86 में माराडोना, 26 में मेसी, तस्वीर से समझिए फुटबॉल की सबसे बड़ी राइवलरी की पूरी कहानी

Argentina and England clash: लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश करने वाला गत चैंपियन अर्जेन्टीना रविवार को फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा

86 में  माराडोना, 26 में मेसी, तस्वीर से समझिए फुटबॉल की सबसे बड़ी राइवलरी की पूरी कहानी
Diego Maradona Lionel Messi Old rivals, Argentina and England

Diego Maradona Lionel Messi, Argentina and England clash in World Cup Semifinal:  22 जून 1986 को मेक्सिको सिटी के एज़्टेका स्टेडियम में 1986 FIFA वर्ल्ड कप के क्वार्टर-फ़ाइनल मैच के दौरान, अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना ने इंग्लैंड के गोलकीपर पीटर शिल्टन के ख़िलाफ अपना मशहूर "हैंड ऑफ़ गॉड" गोल किया. जिसके लेकर काफी बवाल हुआ था. इंग्लैंड उस गोल के दर्द को आज तक नहीं भूला था. लेकिन इसके चार मिनट बाद, माराडोना ने 'गोल ऑफ़ द सेंचुरी' से दर्शकों को हैरान कर दिया, उन्होंने इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों को छकाते हुए अर्जेंटीना को जीत दिलाई थी. उस मैच में भी इंग्लैंड के खिलाड़ी अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर हे थे कि माराडोना कोई गोल नहीं कर सके लेकिन किस्मत हमेशा महान खिलाड़ियों के साथ रहती है. 1986 FIFA वर्ल्ड कप के क्वार्टर-फ़ाइनल में अर्जेंटीना की जीत में डिएगो माराडोना ने अपने परफॉर्मेंस से सारा खेल बदल दिया था.

40 साल बाद वही रात और मेसी का जलवा, इंग्लैंड फिर से हुआ पस्त

अब 40 साल बाद मेसी ने भी वही करिश्मा किया जो 1986 में माराडोना ने किया था. 2026 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेटीना की टीम आमने-सामने थे. दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन साथ ही सतर्क रवैया भी अपनाया जिससे शुरुआती 12 मिनट में आठ फाउल हुए लेकिन गोल की तरफ एक भी शॉट नहीं लगा.  अर्जेन्टीना ने इसमें से पांच जबकि इंग्लैंड ने तीन फाउल किए. 

मेसी को रोकने की हर संभव कोशिश

कप्तान हैरी केन और गोर्डन ने मेस्सी के खिलाफ जानबूझकर फाउल करने की कोशिश की लेकिन अर्जेन्टीना के दिग्गज के खिलाफ टैकल फाउल किया एंडरसन ने जिसके लिए उन्हें 38वें मिनट में मैच का पहला पीला कार्ड दिखाया गया. रैफरी एलफेथ ने 42वें मिनट में मोर्गन रोजर्स को खींचने के लिए अर्जेन्टीना के लिसांड्रो मार्टिनेज को भी पीला कार्ड दिखाया. 

लेकिन मेसी को रोक पाना है मुश्किल

आखिरी समय में अर्जेंटीना को वह मौका मिला जिसकी तलाश पूरे मैच में मेसी एंड कंपनी कर रही थी. 85वें मिनट में मेस्सी के पास पर फर्नांडीज ने गोल दागा. मेसी ने फर्नांडीज को पास दिया, इंग्लैंड के सभी डिफेंडर पेनल्टी क्षेत्र के अंदर थे लेकिन चेल्सी के मिडफील्डर ने पिकफोर्ड को छकाते हुए शानदार शॉट मारा और अर्जेन्टीना को बराबरी दिला दी.  पिकफोर्ड ने इससे कुछ ही सेकंड पहले फर्नांडीज को गोल करने से रोका था. 

जब लग रहा था कि मैच अतिरिक्त समय में खिंचेगा तब मेस्सी ने एक बार फिर अपने पैरों को जादू बिखेरा,  इस 39 साल के खिलाड़ी ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में दाईं छोर से एक शानदार क्रॉस दिया और वह भी अपने उस पैर से जिसे कमजोर माना जाता है.  मार्टिनेज ने गोलमुख के समीप जबरदस्त हैडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाकर स्टेडियम में मौजूदा दर्शकों को रोमांचित कर दिया और अर्जेन्टीना की जीत सुनिश्चित की. 

मेसी के इस ऐतिहासिक परफॉर्मेंस ने 1986 क्वार्टर फाइनल की याद ताजा कर दी है. उस दफा भी माराडोना के वार से इंग्लैंड हुआ पस्त और इस बार मेसी के वार से इंग्लैंड हुआ वर्ल्ड कप से बाहर.

ये भी पढ़ें-  Messi sets up third World Cup final: जादूगर, चमत्कार...7 मिनट का पूरा खेल, मेसी का करिश्मा पूरी दुनिया ने देखा

ये भी पढ़ें- Lionel Messi: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना, कप्तान मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें- क्या इंग्लैंड के साथ नाइंसाफी हुई? रेफरी के फैसलों से नाराज फैंस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com