विज्ञापन

पिता की 150 करोड़ की संपत्ति, कहासुनी के बाद गाजियाबाद के मोदीनगर में बेटे ने गोलियों से भून डाला

गाजियाबाद के मोदीनगर में बेटे ने पिता को चार गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. घटना बीती रात की है. घायल हालत में पिता को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

पिता की 150 करोड़ की संपत्ति, कहासुनी के बाद गाजियाबाद के मोदीनगर में बेटे ने गोलियों से भून डाला
मृतक हरिओम नेहरा की फाइल फोटो और आरोपी निखिल नेहरा.
NDTV
  • गाजियाबाद के मोदीनगर में बीती रात बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी.
  • पुलिस ने कहा कि शराब के नशे में पिता-पुत्र में कहासुनी हुई, जिसके बाद बेटे ने पिता को 4 गोली मार दी.
  • बताया गया कि मृतक 150 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
गाजियाबाद:

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बुदाना में देर रात को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई. यहां 32 वर्षीय निखिल नेहरा ने अपने ही पिता करीब 55 वर्षीय हरिओम नेहरा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पिता पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं. गोली लगने से हरिओम नेहरा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी निखिल मौके से फरार हो गया.

पिता को मारने वाले बेटे की तलाश जारी

घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में हरिओम नेहरा को तत्काल मोदीनगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और फरार आरोपी की तलाश में कई टीमें लगा दी गई हैं.

निखिल नशे का आदी, परिवार में आए दिन होता था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी निखिल नशे का आदी बताया जा रहा है और परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था.  बताया जा रहा है कि नशे में ही पुत्र द्वारा हत्या की इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया है. हत्या कर आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया है. वहीं, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि जमीन विवाद के चलते पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था. 

150 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे हरिओम

बताया जाता है कि हरिओम नेहरा के पास करीब 150 करोड़ की संपत्ति है. उनके नाम करीब 75 बीघा कृषि भूमि के अलावा दिल्ली-मेरठ रोड पर जीवन अस्पताल के सामने व्यावसायिक मार्केट भी है. इसी पारिवारिक संपत्ति के लिए पिता-पुत्र में विवाद चल रहा था. हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है. 

शराब के नशे में कहासुनी के बाद पिता को मारी गोली

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा. एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि पुलिस को पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने की घटना की जानकारी मिली है. मृतक को चार गोलियां लगी हुई पाई गई है. फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं है और पुलिस द्वारा पूरे मामले में जांच की जा रही है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार का घटना का खुलासा किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें - मोदीनगर BJP मंडल अध्यक्ष के ससुर की चाकू गोद कर हत्या, पति-पत्नी के विवाद में दामाद ही बना कातिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modinagar, Modinagar Crime News, Modinagar Murder, Son Killed Father, Son Killed Father Dipute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com