विज्ञापन

Portugal Vs Colombia: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, ऐसा करते ही FIFA वर्ल्ड कप में रचेंगे इतिहास

Cristiano Ronaldo, upcoming record: मियामी में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और लुइस डियाज़ की कोलंबिया के बीच मुकाबला होगा, जिसमें दोनों टीमें ग्रुप K में टॉप पर रहने की कोशिश करेंगी.

Portugal Vs Colombia: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, ऐसा करते ही FIFA वर्ल्ड कप में रचेंगे इतिहास
Colombia vs Portugal, Ronaldo : पुर्तगाल के रोनाल्डो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

FIFA World cup, Portugal Vs Colombia: फीफा वर्ल्ड कप में  पुर्तगाल का सामना कोलंबिया के साथ होना है .भारत में इस मैच को सुबहर 5 बजे से देखा जा सकेगा.  इस मैच में एक बार फिर सबकी नजर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होगी. पिछले मैच में रोनाल्डो ने दो गोल करके वर्ल्ड कप में गोल करने का खाता खोल दिया है. अब कोलंहबिया के खिलाफ रोनाल्डो एक बार फिर करिश्माई परफॉर्मेंस कर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे. 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रहेगी नजर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज़्बेकिस्तान के ख़िलाफ मैच में दो गोल करके इतिहास रचा था, रोनाल्डो 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने थे.  मियामी में कोलंबिया के खिलाफ होने वाले अहम मैच में उनका लक्ष्य अपने स्कोरिंग रिकॉर्ड को और बेहतर बनाना और पुर्तगाल को ग्रुप K में टॉप पर पहुंचाने में मदद करना है.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नजर हैट्रिक गोल करने पर होगी, मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में

कोलंबिया के खिलाफ मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नजर हैट्रिक गोल करने पर होगी. यदि इस मैच में रोनाल्डो का करिश्मा सिर चढ़कर बोलता है तो फैन्स के लिए यह सोने  पर सुहागा होगा. क्रिस्टियानो रोनाल्डो यदि इस मैच में हैट्रिक मारने में सफल रहे तो मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के नाम पुरुषों के इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज़्यादा हैट्रिक गोल लगाने का संयुक्त वर्ल्ड रिकॉर्ड है; दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी नेशनल टीमों के लिए 10-10 हैट्रिक गोल दागे हैं. 

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले ही कार्लोस रुइज़ का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और अब वे FIFA वर्ल्ड कप क्वालिफ़ाइंग इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उज्बेकिस्तान  के ख़िलाफ़ दो गोल करके उन्होंने आधिकारिक तौर पर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिससे वर्ल्ड कप क्वालिफ़ाइंग मैचों में उनके गोल की कुल संख्या 41 हो गई. 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल के लिए 10 हैट्रिक गोल करने का रिकॉर्ड उनके नाम है.रोनाल्डो ने फ्रेंडली, वर्ल्ड कप क्वालीफायर और UEFA नेशंस लीग मैचों में नॉर्दर्न आयरलैंड, स्वीडन, स्पेन और स्विट्जरलैंड जैसी टीमों के खिलाफ ये कारनामे किए हैं.

लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना के लिए 10 हैट्रिक पूरी कीं, उनके रिकॉर्ड में ब्राजील, बोलीविया, इक्वाडोर और ग्वाटेमाला के खिलाफ शानदार प्रदर्शन शामिल हैं. 

पहली बार कोलंबिया के खिलाफ खेलेंगे रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर में कभी भी कोलंबिया का सामना नहीं किया है. यह पहली बार होगा जब रोनाल्डो कोलंबिया के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरेंगे.

कोलंबिया संभावित प्लेइंग 11
(4-3-3): वर्गास (गोलकीपर); मुनोज़, सांचेज़, लुकुमी, मोजिका; पुएर्ता, लेर्मा, एरियस; रोड्रिग्ज, सुआरेज़, डियाज़

पुर्तगाल संभावित प्लेइंग 11
(4-2-3-1): कोस्टा (गोलकीपर); कैंसलो, डायस, वेइगा, मेंडेस; नेव्स, वितिन्हा; नेटो, फर्नांडीस, फेलिक्स, रोनाल्डो

ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत की हार लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी-20 में मचाया तहलका, 20 गेंद पर 50 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-  आयरलैंड से मिली हार पर कोच गौतम गंभीर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, कप्तान श्रेयस अय्यर से की बात

ये भी पढ़ें- IND vs IRE, 2nd T20, Weather update:वैभव सूर्यवंशी का नहीं हो पाएगा डेब्यू ? मौसम ने बिगाड़ा खेल, क्या धुल जाएगा दूसरा टी-20, जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Cristiano Ronaldo, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com