फुटबॉल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने सबसे बड़े फैंस में शामिल मशहूर यूट्यूबर आईशोस्पीड को स्पेशल गिफ्ट दिया है. रोनाल्डो ने स्पीड को वही गोल्डन फुटबॉल बूट्स गिफ्ट किए, जिन्हें उन्होंने अपने आखिरी फीफा वर्ल्ड कप अभियान के दौरान पहना था. खास बात यह है कि इन बूट्स की दुनिया में सिर्फ दो जोड़ी ही बनाई गई थीं.
यह खास पल स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले गए फीफा वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल के दौरान देखने को मिला. रोनाल्डो और पुर्तगाल की टीम अगर प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर नहीं हुई होती, तो उन्हें भी इसी स्टेज में खेलना था. हालांकि टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद रोनाल्डो ने अपने फैन के लिए यह खास तोहफा भेजकर सभी का दिल जीत लिया.
गोल्डन बूट्स की सिर्फ दो जोड़ी बनी थीं
आईशोस्पीड को जो बूट्स मिले, वे मर्क्यूरियल सुपरफ्लाई 11 CR7 गोल्ड स्कॉर्पियन एडिशन हैं. बताया गया कि इनकी दुनिया में सिर्फ दो जोड़ी बनाई गई थीं. इनमें से एक जोड़ी खुद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप के दौरान पहनी थी और अब वही उन्होंने स्पीड को गिफ्ट कर दी.
Cristiano Ronaldo just gifted Speed the boots he wore at the World Cup. 🤯 pic.twitter.com/YsJDXQ7T7b
— Cristiano Ronaldo News (@CRonaldoNews) July 10, 2026
पहले सीधे देना चाहते थे रोनाल्डो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर पुर्तगाल स्पेन के खिलाफ अगला मुकाबला खेलने पहुंचता, तो रोनाल्डो खुद ये बूट्स स्पीड को देने वाले थे, लेकिन टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उनके सबसे बड़े फैन तक यह खास तोहफा जरूर पहुंचे.
रोनाल्डो के लिए भावुक हुए थे आईशोस्पीड
सोमवार को राउंड ऑफ 32 में स्पेन से 0-1 की हार के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने का सपना टूट गया. पुर्तगाल के इस सुपरस्टार ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि 2026 वर्ल्ड कप इस टूर्नामेंट में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. हार के बाद, रोनाल्डो भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े क्योंकि पुर्तगाल का वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो गया था. इस नतीजे से दुखी होने वालों में मशहूर यूट्यूबर स्पीड भी शामिल थे.
600K VIEWERS ESTAN VIENDO A SPEED LLORAR EN LA ESQUINA DE UN BAÑO TRAS LA ELIMINACIÓN DE SU ÍDOLO, CRISTIANO RONALDO DE SU ULTIMO MUNDIAL 😭
— Terreno Viral (@terrenoviral) July 6, 2026
“Pensé que iba a ganar todo, pensé que iba a ganar todo bro. Recé por ello” pic.twitter.com/zbWxwmtBke
रोनाल्डो को वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाते देखने का था सपना
अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर डैरेन वॉटकिंस जूनियर, जिन्हें स्पीज के नाम से जाना जाता है, रोनाल्डो के सबसे बड़े फैंस में से एक माने जाते हैं. सालों से, उन्होंने पुर्तगाली दिग्गज के लिए अपनी प्रशंसा जाहिर की है और अक्सर लियोनेल मेसी के फैंस के साथ दोस्ताना मजाक-मस्ती भी करते रहे हैं. दुनिया भर में रोनाल्डो के लाखों फैंस की तरह स्पीड का भी लंबे समय से सपना था कि वह अपने आदर्श को प्रतिष्ठित वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाते हुए देखें. हालाँकि, जब स्पेन ने पुर्तगाल को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, तो उनकी ये उम्मीदें टूट गईं. ऐसे में रोनाल्डो की ओर से मिला यह स्पेशल गिफ्ट उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं माना जा रहा है.
हार के बाद सोशल मीडिया पर स्पीड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बाथरूम में रोते हुए और रोनाल्डो के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर भावुक प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दिए. स्पीड ने रोते हुए कहा, 'मुझे लगा था कि वह सब कुछ जीतेंगे, मुझे लगा था कि वह सब कुछ जीतेंगे भाई. मैंने इसके लिए प्रार्थना की थी."
हार के बाद क्या बोले रोनाल्डो?
मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए, रोनाल्डो ने अपने इंटरनेशनल करियर के बारे में एक साफ योजना बताई. हालाँकि पुर्तगाल के राउंड ऑफ़ 16 मैच से पहले उनकी बहन ने कहा था कि रियल मैड्रिड के पूर्व खिलाड़ी वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेंगे, लेकिन वह टूर्नामेंट से बाहर होने के तुरंत बाद इतना बड़ा कदम उठाने के इच्छुक नहीं हैं. उन्होंने कहा कि, "मुझे दुख है कि मैं इस तरह वर्ल्ड कप से बाहर हो रहा हूं. मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, और मैं साफ़ मन से जा रहा हूं. हां, यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था, लेकिन अब मेरे पास सोचने-समझने और अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका होगा. मैं कोई जल्दबाजी में फैसला नहीं लूंगा."
कौन हैं आईशोस्पीड
21 साल के अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर डैरेन वॉटकिंस जूनियर, जोकि आईशोस्पीड के नाम से जाने जाते हैं. एक मशहूर यूट्यूबर हैं. उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 50 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. इसके अलावा इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर हैं. स्पीड के टिकटॉक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 47 मिलियन फॉलोअर हैं.
ये भी पढ़ें- रॉबिन सिंह ने कर दी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी फीफा वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं