विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में रिमझिम फुहार, 18 राज्यों में IMD अलर्ट, आज का मौसम

Weather Today: देश में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में तेज बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार हैं. जानें दिल्ली में आज का मौसम

यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में रिमझिम फुहार, 18 राज्यों में IMD अलर्ट, आज का मौसम
Rain in Uttar Pradesh
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश के संकेत हैं, हालांकि दिल्ली में रिमझिम फुहारों के आसार हैं
  • यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • मॉनसून अब पूरे भारत में सक्रिय हो चुका है और बारिश ला रहा है.
नई दिल्ली:

मॉनसून अब उत्तर भारत में पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज रिमझिम फुहारें पड़ सकती हैं. हालांकि आसमान में बादल छाये रहेंगे. तापमान भी 30 से 32 डिग्री के बीच बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं होगा. बिहार, झारखंड के साथ ओडिशा समेत देश के कुल 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट है. हालांकि मुंबई में अभी ज्यादा बारिश का संकेत नहीं है. उत्तर प्रदेश की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 15 जुलाई तक काफी बारिश होने की संभावना है. वेस्ट यूपी में भी 11 से 16 जुलाई तक बरसात जारी रहेगी. 

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में बिजनौर, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर में आज तेज बारिश का येलो अलर्ट है. जबकि नोएडा, गाजियाबाद में थोड़ी राहत रहेगी. गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजंग के रीजन में बारिश का अलर्ट है. जबकि कानपुर, लखनऊ, हमीरपुर, बांदा, जालौन जैसे जिलों में आज बारिश के संकेत नहीं हैं.  

कहां-कब बारिश होगी

  • 11-12 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में
  • 11-15 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में 
  • 11-16 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में 
  • पंजाब में 10 से 13 जुलाई के दौरान
  • दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में 11-13 जुलाई तक
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 14 जुलाई तक बारिश

ये भी पढ़ें -  मिलिए 31 करोड़ लीटर बारिश का पानी बचाने वाले हीरोज से, दो IAS ने लाखों ग्रामीणों को साथ लाकर रचा इतिहास
 

Weather Kullu

उत्तराखंड में भारी बारिश

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद रीजन में 12 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 11 से 16 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. जबकि उत्तराखंड में भी 15 जुलाई तक काफी बारिश हो सकती है.पूर्वी राजस्थान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में में 16 जुलाई तक बरसात का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर भी बरसात हो सकती है.

ये भी पढ़ें - कश्मीर से कन्याकुमारी तक... मॉनसून ने भिगोया पूरा देश, 7 दिन में 15 फीसदी घटी बारिश की कमी

ये भी पढ़ें -  दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट, जगह-जगह जलजमाव से ट्रैफिक का बुरा हाल

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Today, Today Weather, Aaj Ka Mausam, Delhi Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com