विज्ञापन

FIFA World Cup Final: टॉम क्रूज से लेकर शकीरा तक, जानें क्लोजिंग सेरेमनी में कौन-कौन सेलिब्रिटीज आएंगे, पूरी लिस्ट

Closing ceremony of FIFA world cup 2026: अर्जेंटीना की टीम का सामना फाइनल में स्पेन से होगा. फाइनल मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जो अपने परफॉर्मेंस से रोमांच को और बढ़ाएंगे.

FIFA World Cup Final: टॉम क्रूज से लेकर शकीरा तक, जानें क्लोजिंग सेरेमनी में कौन-कौन सेलिब्रिटीज आएंगे, पूरी लिस्ट
FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony Celebrity List:: क्लोजिंग सेरेमनी में शकीरा समेत ये सेलिब्रिटीज करेंगे परफॉर्म

FIFA World Cup Closing Ceremony, Final Halftime Show: Time, Performers : आखिकार वह पल आय गया जिसका इंतजार फुटबॉल के फैन्स कर रहे थे. फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन की टीम एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेगी तो वहीं दूसरी ओर फीफा वर्ल्ड कप के क्लोजिंग सेरेमनी में भी सेलिब्रिटीज फैन्स को रोमांच के सागर में गोते लगाने पर मजबूर करने वाले हैं. बता दें कि ऐसी संभावना जताई गई है कि फाइनल मैच के दौरान डोनाल्ड ट्रंप भी स्टेडियम मे मैच का लुत्फ लेने के लिए पहुंच सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

मैच शुरू होने से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का होगा आगाज

क्लोजिंग सेरेमनी में लौरा पौसिनी, निकोल शेरज़िंगर, रॉबी विलियम्स और IShowSpeed ​​की परफॉर्मेंस, साथ ही टॉम क्रूज की खास मौजूदगी, गेम से पहले दर्शकों का मनोरंजन करेगी. इसके अलावा, एमी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी अवॉर्ड जीतने वाली जेनिफर हडसन अमेरिका के राष्ट्रगान की एक खास प्रस्तुति देंगी. बालिच वंडर स्टूडियो के साथ मिलकर तैयार की गई यह सेरेमनी उस जोश, भावना और ग्लोबल एकता का जश्न मनाएगी जिसने टूर्नामेंट के 23वें एडिशन को खास बनाया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हेइमो शिरगी ने कहा, "ओपनिंग सेरेमनी की भावना को दोहराते हुए, जिसने कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में दुनिया का सबसे बड़े मंच पर स्वागत किया था. क्लोजिंग सेरेमनी संगीत, संस्कृति और फुटबॉल के जरिए FIFA वर्ल्ड कप 2026 का समापन करेगी.इसके बाद वह बहुप्रतीक्षित मैच शुरू होगा जो इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के चैंपियन का फैसला करेगा."

Latest and Breaking News on NDTV

मैडोना, शकीरा का दिखेगा जलवा

सुपर बाउल से प्रेरित इस शो में जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और BTS को-हेडलाइनर के तौर पर शामिल होंगे. बर्ना बॉय, जिनका शकीरा के साथ ग्लोबल हिट गाना 'डाई डाई' दुनिया भर के चार्ट्स पर छाया हुआ है, वे भी परफॉर्म करेंगे. साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर वेनेजुएला के कंडक्टर और न्यूयॉर्क फिलहारमोनिक के संगीत और कला निर्देशक गुस्तावो डुडामेल और कोल्डप्ले के साथ वेबी अवॉर्ड जीतने वाला PS 22 कोरस भी मौजूद रहेगा.

ट्रंप समेत कई बड़े नेता के आने की उम्मीद

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूद रह सकते हैं, इसके अलावा कोई बड़े नेता भी इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम आ सकते हैं. इसके साथ-साथ कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ और स्पेन के राजा फेलिपे VI के भी फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जताई गई बै. 

भारत में कितने बजे से देख पाएंगे क्लोजिंग सेरेमनी

क्लोजिंग सेरेमनी रात 11 बजे IST (लोकल समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे) शुरू होगी.  FIFA ने यह भी कहा कि शो में फैंस की अहम भूमिका होगी और उन्हें जल्दी पहुंचना चाहिए.

हाफ-टाइम होगा 25 मिनट

इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड ने 15 मिनट के स्टॉपेज के नियम से हटकर, अर्जेंटीना बनाम स्पेन मैच में 25 मिनट तक का इंटरवल रखने का फैसला किया है.  

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 final: आज कितने बजे से खेला जाएगा फाइनल, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live मैच

ये भी पढ़ें- Messi vs Yamal: तब के 19 साल के मेसी और अभी के 19 साल के यमाल में किसमें कितना है दम, जानें

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 : गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल, गोल्डन ग्लव की रेस में कौन-कौन शामिल, किसे मिलेगा 'गोल ऑफ़ द टूर्नामेंट' का अवार्ड, जानें सबकुछ

ये भी पढ़ें- Kylian Mbappe: FIFA वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के 5 खिलाड़ी, काइलियन एम्बाप्पे पहुंचे इस नंबर पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com