विज्ञापन

नोएडा से भी आधी आबादी वाले केप वेर्दे ने रोमांचक ड्रॉ कर जीता प्वाइंट, फिर वर्ल्ड चैंपियन को दिया झटका

दो बार के वर्ल्ड चैंपियन ऊरुग्वे के ख़िलाफ़ पहला गोल भी केप वेर्दे टीम ने किया. केप वेर्दे के केविन पिना ने 21वें मिनट में किया. इसके बाद पहले हाफ़ के 44वें मिनट में बराबरी का गोल करने से पहले ऊरुग्वे की टीम दबाव महसूस करती रही.

नोएडा से भी आधी आबादी वाले केप वेर्दे ने रोमांचक ड्रॉ कर जीता प्वाइंट, फिर वर्ल्ड चैंपियन को दिया झटका
Cape Verde FIFA WC 2026

अमेरिका के मायामि स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक सुबह साढ़े तीन बजे पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे पांच लाख से भी कम की आबादी वाले अफ़्रीकी देश केप वेर्दे ने फ़ुटबॉल की दुनिया को सोने नहीं दिया. पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही 5 लाख की आबादी वाले केप वेर्दे ने एक बार फिर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीम को अपने ख़िलाफ़ जीत नहीं हासिल करने दिया. नोएडा से भी आधी आबादी वाले देश ने पहले पूर्व चैंपियन स्पेन के ख़िलाफ़ मुकाबला ड्रॉ खेला तो दूसरे मैच में दो बार के वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को बराबरी पर रोक दिया.    

पहला गोल केप वेर्दे टीम ने किया 

दो बार के वर्ल्ड चैंपियन ऊरुग्वे के ख़िलाफ़ पहला गोल भी केप वेर्दे टीम ने किया. केप वेर्दे के केविन पिना ने 21वें मिनट में किया. इसके बाद पहले हाफ़ के 44वें मिनट में बराबरी का गोल करने से पहले ऊरुग्वे की टीम दबाव महसूस करती रही. ग्रुप-H के बेहद अहम मुक़ाबले का पहला हाफ़ ख़त्म होने से पहले 44वें मिनट में ऊरुग्वे की ओर से मैक्सिमिलानो अराखुओ ने बराबरी का गोल किया. फिर एडिशनल टाइम में मैक्सी के असिस्ट पर ऑगस्टिन कैनोबियो ने एक और गोल कर ऊरुग्वे को 2-1 की बढ़त दिला दी. ऊरुग्वे की टीम राहत के साथ हाफ़ टाइम में बाहर आई. 

मगर दूसरे हाफ़ की शुरुआत में ही, 61वें मिनट में केप वेर्दे के हेलियो वारेला ने बराबरी का दूसरा गोल कर स्कोर को 2-2 कर दिया और मायामि स्टेडियम का पारा आसमान से ऊंचा चढ़ गया. 

नोएडा की आधी आबादी वाले देश के दुनिया भर में फ़ैन्स ने बढ़ाया हौसला

सिर्फ़ ग्रेटर नोएडा की आबादी वाले, नोएडा से भी आधी आबादी वाले या गुड़गांव की चौथाई आबादी वाले या सिर्फ़ से भी आधी आबादी वाले इसे देश के हज़ारों फ़ैन्स स्टेडियम में मौजूद रहे. तो स्पेन के ख़िलाफ़ बॉक्स में 7 SAVE या बचाव कर हीरो बने वोज़िन्हा ने दुनिया भर में अपने फ़ैन्स बना लिए. पहले मैच में 50,000 के फॉलोअर्स वाले वोज़िन्हा के फ़ैन्स की संख्या सिर्फ़ इंस्टाग्राम पर बढ़कर 15 मिलियन या डेढ़ करोड़ से ज़्यादा हो गई.     

छोटे देश बड़े कारनामे

पहली बार 48 टीमों वाले फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में 32 से 48 टीमों को शामिल किये जाने को लेकर कई आलोचक कह रहे थे कि शुरुआती राउंड या ग्रुप के मैचों में पहले जैसा रोमांच नहीं दिखेगा. लेकिन शुरुआत से ही केप वेर्दे, कुरासाओ और जापान जैसे देशों ने इस मिथक को तोड़ दिया. 

परिवार के लोग स्टेडियम में बढ़ाते रहे हौसला

पिछले मैच में केप वेर्दे के गोलकीपर वोज़िन्हो के फ़ैन्स की संख्या 50,000 से बढ़कर इस मैच के बाद 15 मिलियन यानी डेढ़ करोड़ से ज़्यादा हो गई. पिछले मैच में वोज़िन्हो को शिकायत रही कि उनकी मां वीज़ा की वजह से उनका मैच देखने अमरिका नहीं आ पाईं थीं. लेकिन उरुग्वे के ख़िलाफ़ मैच में कई खिलाड़ियों के परिवार स्टेडियम आकर अपनी टीम के हौसला बढ़ाते रहे. दुनिया भर में इस टीम ने करोड़ों फ़ैन्स का दिल जीत लिया है.  

2-2 से ड्रॉ रहा मैच

90 मिनट तक 2-2 की बराबरी पर चले मैच को 8 एक्स्ट्रा मिनट एडिशनल टाइम मिले और रोमांच आख़िर तक वैसा ही बना रहा. 2-2 की बराबरी पर ख़त्म हुए इस मैच का मतलब है कि ग्रुप-H में स्पेन 4 अंक लेकर पहले, जबकि उरुग्वे और केप वेर्दे 2-2 अंक लेकर दूसरे और तीसरे नंबर पर है और नॉक आउट के लिए ये ग्रुप अभी खुला हुआ है. 

ग्रुप-H प्वाइंट्स टेबल

टीम                    मैच      जीते     ड्रॉ      हारे   अंक

स्पेन                     2           1       1        0      4

उरुग्वे                   2           0       2        0      2

केप वेर्दे                2           0       2        0      2

सऊदी अरब         2           0       1         1     1

लेखक के बारे में
img
विमल मोहन
स्पोर्ट्स एडिटर, NDTV इंडिया
डॉ. विमल मोहन NDTV इंडिया के सीनियर स्पोर्ट्स एडिटर हैं. विमल मोहन का मीडिया इंडस्ट्री में 30 वर्षों से भी लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है. उन्होंने अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com