विज्ञापन

The Hundred 2026: विल जैक्स ने लपका 'द हंड्रेड' लीग इतिहास का सबसे अद्भुत कैच, ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, तूफान सा Viral

Will Jacks Super Catch in The Hundred 2026: विल जैक्स का 'द हंड्रेड' (The Hundred 2026) का यह शानदार बाउंड्री कैच MI London और London Spirit के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान लिया गया.

The Hundred 2026: विल जैक्स ने लपका 'द हंड्रेड' लीग इतिहास का सबसे अद्भुत कैच, ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, तूफान सा Viral
Will Jacks Super Catch in The Hundred 2026: 

Will Jacks Super Catch in The Hundred 2026: क्रिकेट के मैदान से कई खूबसूरत तस्वीरें आती हैं लेकिन उनमे भी कुछ ऐसी तस्वीरें होती हैं जो फैंस की नजर में बस जाती है और कुछ ऐसा ही हुआ द हंड्रेड में खेले गए मुकाबले में जहां विल जैक्स के द्वारा सुपरमैन अंदाज में कैच लपका और वो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेज़ी से वायरल भी हो रहा. विल जैक्स का 'द हंड्रेड' (The Hundred 2026) का यह शानदार बाउंड्री कैच MI London और London Spirit के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान लिया. जैक्स ने बाउंड्री लाइन पर हवा में संतुलन खोने के बाद गेंद को अंदर फेंका और फिर डाइव लगाकर एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़ा.


बाउंड्री के पास विल जैक्स ने संतुलन बिगड़ने पर गेंद को हवा में उछाला और फिर फुल-लेंथ डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पूरा किया, जिससे लुआन-द्रे प्रिटोरियस (Lhuan-Dre Pretorius) की 52 रनों की पारी का अंत हुआ.

मैच की बात करें तो एमआई लंदन ने सिकंदर रजा की ताबड़तोड़ पारी (32 रन, 16 गेंद) और सम करन के प्रदर्शन की बदौलत 160 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस हार के बाद लंदन स्पिरिट की टीम द हंड्रेड 2026 से आधिकारिक रूप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई, जबकि एमआई लंदन ने अंक तालिका में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की.

द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) की शुरुआत 21 जुलाई को हुई थी और इसका फाइनल मुकाबला 16 अगस्त 2026 को खेला जाएगा. ट्रेंट रॉकेट्स 20 अंक के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है, जबकि हाल ही में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-3 में अपनी जगह बनाई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
William George Jacks, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com