भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए सितंबर और अक्टूबर का महीना जबरदस्त रहने वाला है. भारत 3 अक्टूबर को ब्राजील के खिलाफ एक फ्रैंडली मैच खेलेगा. वहीं अब एक रिपोर्ट में दावा है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में धूम मचाने वाली केप वर्दे के
'ब्लू टाइगर्स' (भारतीय टीम) 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच मुकाबला खेल सकती है. यह प्रस्तावित मैच 3 अक्टूबर को कोलकाता में ब्राज़ील के ख़िलाफ़ भारत के हाई-प्रोफ़ाइल फ्रेंडली मैच से पहले या बाद में खेला जा सकता है.
केप वर्डे के साथ मैच की जगह और सही तारीख़ को लेकर अभी बातचीत चल रही है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इ मामले से संबंधित एक सूत्र ने बताया,"बातचीत चल रही है लेकिन अभी कुछ भी फ़ाइनल नहीं हुआ है. हालांकि, इस बात की काफ़ी संभावना है कि भारत 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच केप वर्डे की मेज़बानी करेगा."
रिपोर्ट में आगे बताया गया,"जगह और तारीख़ का फ़ैसला आधिकारिक तौर पर तय होने के बाद किया जाएगा. इस पर बातचीत और विचार-विमर्श चल रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही इसे फ़ाइनल कर लिया जाएगा."
केप वर्दे ने 2026 फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. अपने पहले ही वर्ल्ड कप में वे अंतिम-32 तक पहुंचे और ग्रुप स्टेज में कोई मैच नहीं हारे. इस छोटे से अफ़्रीकी देश ने चैंपियन बनने वाली स्पेन की टीम को गोल-रहित ड्रॉ पर रोका था और उरुग्वे के साथ रोमांचक 2-2 का ड्रॉ खेला था जबकि सऊदी अरब के साथ 0-0 का ड्रॉ खेलकर नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई थी..
उनका शानदार सफ़र आख़िरकार मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के ख़िलाफ़ थमा, लेकिन उससे पहले केप वर्दे ने मौजूदा चैंपियन को कड़ी टक्कर दी. उन्होंने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी की, लेकिन आख़िरकार राउंड ऑफ़ 32 में एक्स्ट्रा टाइम के बाद 2-3 से हार गए.
यह कैंपेन केप वर्दे के लिए वर्ल्ड कप में पहली बार शामिल होने का ऐतिहासिक मौक़ा था. वे आइसलैंड के बाद टूर्नामेंट के लिए क्वालिफ़ाई करने वाले सबसे छोटे देश और दूसरी सबसे कम आबादी वाले देश बने.
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान के खिलाफ मैच अब मुश्किल नहीं रहे' महामुकाबले से पहले श्रीजेस का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: Hockey World Cup 2026: 16 साल बाद भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, वर्ल्ड कप में ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं