विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: कौन बनेगा चैंपियन, यमाल या मेसी नहीं बल्कि ये करेंगे तय, अमिताभ बच्चन की भविष्यवाणी

सदी के महानायक की मानें तो फीफा विश्व कप 2026 का विजेता कौना होगा, इसका फैसला पिच से बाहर से तय होगा. इसके लिए उन्होंने इंग्लैंड और फ्रांस के मैच का उदाहरण भी दिया है.

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: कौन बनेगा चैंपियन, यमाल या मेसी नहीं बल्कि ये करेंगे तय, अमिताभ बच्चन की भविष्यवाणी
Amitabh Bachchan Prediction Who Will Win FIFA World Cup Final

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबले डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाना है. इस बीच विश्व कप के खिताबी मुकाबले को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि टूर्नामेंट में बचे सभी खिलाड़ी सुपरस्टार हैं, लेकिन असली विजेता का फैसला कोच की रणनीति और समझदारी से होगा. अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर इंग्लैंड के खिलाफ अर्जेंटीना के साहसी सब्स्टिट्यूशन (खिलाड़ी बदलने) पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने इस जोखिम भरे, लेकिन निर्णायक कदम की तारीफ करते हुए इसे निडर गेम मैनेजमेंट का सबूत बताया.

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा,"जब आप चैंपियनशिप के आखिरी पड़ाव पर पहुंचते हैं और आपस में मुकाबला करने के लिए सिर्फ 4 टीमें बची होती हैं तो भविष्यवाणी करना मुश्किल होता है. भविष्यवाणियां आपके पसंदीदा के प्रति आपके प्यार और लगाव पर आधारित होती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इस स्टेज पर हम 44 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं. सेमीफाइनल से फाइनल तक, हर टीम में 11 खिलाड़ी और मुकाबले के इस स्टेज पर हर खिलाड़ी एक सुपरस्टार है."

उन्होंने कहा,"आप एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी हैसियत नहीं बदल सकते, लेकिन जरूरत इस बात की है कि उन्हें कैसे मैनेज किया जाए और यहीं कोच या मैनेजर की भूमिका आती है. इसी वजह से रविवार को होने वाला फाइनल स्पेनिश कोच और अर्जेंटीना के कोच के बीच मुकाबला होगा. वे गेम की क्या योजना बनाते हैं, यही तय करेगा कि विजेता कौन होगा. वे योजना बनाएंगे और खिलाड़ियों को उसे अमल में लाना होगा."

सिनेमा के इस दिग्गज का कहना है कि एक कोच की योजनाएं साफ तौर पर देखी जा सकती हैं. उन्होंने कहा,"दूसरा कोच उन्हें समझकर उसी हिसाब से अपनी योजना बनाएगा. सबसे दिलचस्प स्थिति, इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना मैच के आखिरी 3 मिनट में अर्जेंटीना के कोच ने एक खिलाड़ी की जगह स्ट्राइकर को उतारा, ताकि हमला किया जा सके बजाय इसके कि डिफेंडर भेजकर ड्रॉ बचाया जाए और फिर ओवरटाइम खेलकर जीत की उम्मीद की जाए. हालांकि, यह एक शानदार कदम था. जोखिम भरा, लेकिन हिम्मत वाला फैसला था और नतीजे ने इसे साबित भी किया."

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: लियोनेल मेस्सी का लास्ट डांस? अर्जेंटीना के कोच ने रिटायरमेंट की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें: "कोई उकसाने वाली हरकत होती है तो" फाइनल मैच से पहले स्पेन के कप्तान की अर्जेंटीना को वार्निंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spain, Argentina, Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com