Diet For Healthy Heart: दिल हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है. पिछले कुछ समय से दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं. न केवल बढ़ती उम्र में बल्कि यंग एज में लोग दिल की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. हार्ट हेल्थ को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए ही हर साल 29 सितंबर को दुनिया भर में वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि कैसे अपनी डाइट में बदलाव कर आप अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं और कौन से वह फूड हैं, जो आपके दिल को हेल्दी रखते हैं, वहीं किन चीजों से आपको परहेज करने की जरूरत है.
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए फूड्स | Foods to keep heart healthy
1. बीन्स, मटर, चना, और दाल
दालें और बीन्स लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) या बैड कोलेस्ट्रॉल को काफी कम करने में मददगार होते हैं. वे फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल्स से भी भरपूर होते हैं. ये सभी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं. ऐसे में आप अपनी आहार में इन चीजों को जरूर शामिल करें.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
1. बेरीज खाएं
बेरीज एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल्स से भी भरपूर होती हैं, जो दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं. बेरीज फाइबर, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए और विटामिन सी का एक बड़ा सोर्स हैं और इनमें फैट की मात्रा कम होती है.
ये भी पढ़ें: क्या खा रही हैं प्रेगनेंट रुबीना दिलैक, इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाई झलक, मुंह में आ जाएगा पानी
2. ब्रोकली
नियमित रूप से उबली हुई ब्रोकली खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है और दिल की बीमारियों को रोका जा सकता है. इसमें कई तरह के मिनरल्स और विटामिन होते हैं, जो दिल को हेल्दी बनाते हैं.
3. चिया बीज और अलसी
ये बीज अल्फा-लिनोलेनिक एसिड जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक समृद्ध प्लांट बेस्ड सोर्स हैं. ओमेगा-3 के कई लाभकारी प्रभाव होते हैं, जैसे ट्राइग्लिसराइड्स, एलडीएल और कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करना. वे धमनियों में फैटी प्लाक के निर्माण को कम करते हैं.
ये भी पढ़ें: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर भुर्जी, यहां देखें बिल्कुल आसान और परफेक्ट रेसिपी
4. ओटमील
ओटमील फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है. ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.
हार्ट को हेल्दी रखना है तो इन चीजों से करें परहेज (Avoid These Foods To Keep Your Heart Healthy)
- बेक्ड फूड्स जैसे ब्रेड, बन और रस्क जैसे फूड्स बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और दिल की बीमारियों के जोखिम बढ़ा सकते हैं.
- तला भुना खाना कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है और दिल को जोखिम में डाल सकता है.
- सिगरेट, शराब और तंबाकू से परहेज करें, ये दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं