World Cup 2023: वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही हैं, जिसके लिए पाकिस्तानी टीम बुधवार रात हैदराबाद पहुंची. टीम का हैदराबाद एयरपोर्ट पर ग्रैंड वेलकम हुआ, जिसे देख पाकिस्तानी प्लेयर्स काफी खुश हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस बात को जाहिर किया. शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेलने जा रही है. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम 2016 टी20 मुकाबले के बाद 7 सालों बाद भारत आई है. हैदराबाद में टीम के लिए उनके पसंद के फूड्स का भी पूरा इंतजाम किया गया है.
यह भी पढ़ें: अमूल ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल होने पर बनाया क्रिएटिव डूडल
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
पाकिस्तानी टीम को परोसे जाएंगे ये पकवान
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तानी टीम के लिए पकवानों की लिस्ट में मटन करी, बटर चिकन, ग्रिल्ड मटन चॉप और ग्रिल्ड मछली शामिल हैं. ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत में आई किसी भी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को बीफ नहीं परोसा जाएगा. मटन, चिकन और मछली से बनी डिशेज ही खिलाड़ियों को परोसी जाएंगी.
मशहूर हैदराबादी बिरयानी नहीं डाइट चार्ट का हिस्सा
पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तानी टीम ने स्टेडियम में बासमती चावल और बोलोग्नीज़ सॉस में स्पेगेटी परोसने के लिए भी कहा है. इस दोनों व्यंजनों के अलावा पाकिस्तान को वेजिटेबल पुलाव भी परोसा जाएगा. हालांकि मशहूर हैदराबादी बिरयानी डाइट चार्ट का हिस्सा नहीं है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि पाकिस्तान टीम को उनके चीट डे पर यह डिश खिलाई जाएगी.
यह भी पढ़ें: मूली को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इस तरह से करें स्टोर, लंबे समय तक बनी रहेगी ताजी
पाकिस्तान 29 सितंबर को हैदराबाद में अपने पहले प्रैक्टिस मैच में पिछले विश्व कप के फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. सुरक्षा व्यवस्था की कमी की वजह से मैच बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा क्योंकि यह मैच एक स्थानीय उत्सव के साथ मेल खा रहा है. नीदरलैंड के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप का पहला मैच खेलने से पहले पाकिस्तान 3 अक्टूबर को अपने दूसरे प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं