विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2025

विराट कोहली की पाकिस्तानियों के खिलाफ बल्लेबाजी का क्या है रजनीकांत कनेक्शन, ये वीडियो देख समझ जाएंगे आप

देशभर से फैन्स और तमाम सेलेब्स ने तो बधाइयां दी हीं साथ ही साथ फिल्मफेयर ने भी कोहली की तारीफ में एक वीडियो शेयर किया. फिल्मफेयर ने रजनीकांत की फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए उन्हें उनके एक्शन सीन को विराट की पारी से कम्पेयर किया.

विराट कोहली की पाकिस्तानियों के खिलाफ बल्लेबाजी का क्या है रजनीकांत कनेक्शन, ये वीडियो देख समझ जाएंगे आप
विराट कोहली बने रजनीकांत !
Social Media
नई दिल्ली:

23 फरवरी को भारत वर्सेज पाकिस्तान का हाई ऑक्टेन मैच हुआ. इसमें दर्शको की एनर्जी और खिलाड़ियों की मेहनत दोनों ही एक अलग ही हाई लेवल पर थीं. पूरे देश की नजरें इस मैच पर टिकी थीं और सारी उम्मीदें पूरी कीं किंग कोहली ने. रोहित शर्मा के आउट होने पर मैदान में उतरे विराट कोहली ने आखिर पर जिम्मेदारी संभाली और अपनी शानदार पारी के साथ फैन्स को खुश कर दिया. अब कोहली ने तोहफा ने दिया तो सोशल मीडिया यूजर्स और फैन्स उनकी तारीफ करने में पीछे कैसे रह सकते.

देशभर से फैन्स और तमाम सेलेब्स ने तो बधाइयां दी हीं साथ ही साथ फिल्मफेयर ने भी कोहली की तारीफ में एक वीडियो शेयर किया. फिल्मफेयर ने रजनीकांत की फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए उन्हें उनके एक्शन सीन को विराट की पारी से कम्पेयर किया. शेयर किए गए सीन में आप देखेंगे कि करीब 10-11 गुंडे अपने हाथों में तलवार लिए रजनीकांत पर हमला करते हैं लेकिन थलाइवा अपने एक हथियार से सभी को पस्त कर देते हैं. एक के बाद एक धाएं धाएं रजनीकांत के वार को विराट कोहली के छक्कों और चौकों से कम्पेयर किया.

सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. दरअसल कल का मैच ही ऐसा था कि इससे जुड़े हर मीम और वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. शायद ही कल कोई ऐसा हो जिसने मैच के स्कोर पर नजर ना रखी हो. Ind Pak मैच के हीरो की बात करें तो इनमें हार्दिक पंड्या, रविंद्र जड़ेजा, विराट कोहली रहे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani Social Media Reactions, Pakistani Cricket Team, Pakistan Cricket Memes, India Vs Pakistan Cricket Match, Cricket Memes, Champions Trophy 2025, Filmfare, Virat Kohli, Virat Kohli Match Winning Innings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com