आज वर्ल्ड बिरयानी डे है और दुनिया भर के फूडीज इस लाजवाब डिश का जश्न मना रहे हैं. हर साल जुलाई के पहले रविवार को वर्ल्ड बिरयानी डे मनाया जाता है. भारत में बिरयानी सिर्फ एक फूड नहीं, बल्कि एक इमोशन है. दोस्तों की पार्टी हो, संडे का लंच हो या कोई त्योहार, बिरयानी के बिना हर खुशी अधूरी लगती है. देश के हर कोने में बिरयानी को एक अलग अंदाज में बनाया जाता है. कहीं इसमें तीखे मसालों का दम होता है, तो कहीं हल्के मसालों और केवड़े की खुशबू दिल जीत लेती है.
अगर आप भी बिरयानी लवर्स हैं, तो आइए वर्ल्ड बिरयानी डे के इस मौके पर जानते हैं भारत की कुछ सबसे फेमस बिरयानी और उन्हें बनाने की आसान रेसिपी.
वर्ल्ड बिरयानी डे पर जरूर ट्राई करें ये रेसिपी-
1. हैदराबादी दम बिरयानी-
भारत में जब भी बिरयानी की बात होती है, तो सबसे पहला नाम हैदराबाद का ही आता है. यह अपनी तीखी और चटपटी रंगत के लिए जानी जाती है.
कैसे बनती है- इसमें कच्चे मांस (चिकन या मटन) को पहले दही, अदरक-लहसुन के पेस्ट, पुदीना, धनिया और ढेर सारे खड़े मसालों के साथ मैरीनेट किया जाता है. इसके बाद बासमती चावल के साथ इसे भारी तले के बर्तन में रखकर आटे से सील कर दिया जाता है और धीमी आंच पर दम देकर पकाया जाता है.
पूरी रेसिपी ये लिए यहां क्लिक करें.

बिरयानी डे पर बनाएं अपनी फेवरेट रेसिपी. (Image NDTV)
2. कोलकाता बिरयानी-
अगर आपको कम तीखी और खुशबूदार बिरयानी पसंद है, तो कोलकाता बिरयानी आपके लिए बेस्ट है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मीट के साथ उबला हुआ आलू और अंडा भी डाला जाता है.
कैसे बनती है- चावल में हल्के मसालों के साथ केसर, गुलाब जल और केवड़े का इस्तेमाल होता है. आलू को मसालों में अच्छे से पकाया जाता है, जिससे वह पूरी बिरयानी के स्वाद को सोख लेता है. यह खाने में बहुत हल्की और खुशबूदार होती है.
रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. लखनऊ की बिरयानी-
नवाबों के शहर लखनऊ की बिरयानी को पुलाव स्टाइल में बनाया जाता है. यह बेहद रॉयल होती है.
कैसे बनती है- इसमें पहले मीट को दूध और मसालों के साथ पकाया जाता है, जिसे यखनी कहते हैं. फिर चावल को इस यखनी के साथ मिलाकर दम पर रखा जाता है. इसमें तीखापन कम होता है, लेकिन खड़े मसालों की महक बहुत लाजवाब होती है.
पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. मालाबार बिरयानी-
साउथ इंडिया केरल की यह बिरयानी बाकी सब से काफी अलग है. इसमें लंबे बासमती चावल की जगह छोटे दाने वाले जीराकासाला चावल का इस्तेमाल होता है.
कैसे बनती है- इसमें ढेर सारा घी, काजू और किशमिश डाला जाता है. लोकल मसालों और हरी मिर्च के पेस्ट के साथ तैयार होने वाली यह बिरयानी काफी खट्टी-मीठी और चटपटी होती है.
बिरयानी की अन्य 7 रेसिपीज के लिए यहां क्लिक करें.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में बनाएं इंस्टेंट एनर्जी और रिहाइड्रेशन वाला नींबू सत्तू ड्रिंक, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं