विज्ञापन

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं इंस्टेंट एनर्जी और रिहाइड्रेशन वाला नींबू सत्तू ड्रिंक, नोट करें रेसिपी

रिफ्रेशिंग नींबू सत्तू शरबत भुने चने के सत्तू, नींबू और मसालों से बनता है. ये हाई-प्रोटीन ड्रिंक वर्कआउट के बाद इंस्टेंट एनर्जी देने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार है.

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं इंस्टेंट एनर्जी और रिहाइड्रेशन वाला नींबू सत्तू ड्रिंक, नोट करें रेसिपी
Gym के बाद महंगे प्रोटीन शेक को कहें बाय, और घर पर बनाएं ये ड्रिंक.
NDTV

जिम में पसीना बहाने के बाद हो या थकान लगने पर हममें से ज्यादातर लोग एनर्जी को बूस्ट करने के लिए मार्केट में मिलने वाले ड्रिंक का सेवन करते हैं. लेकिन मार्केट के पैकेट वाले ड्रिंक्स और कोल्ड ड्रिंक्स में शुगर बहुत ज्यादा होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है. ऐसे में आप घर का बना देसी ड्रिंक पी सकते हैं, जो न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. 

हम जिस ड्रिंक की बात कर रहे हैं उसे रिफ्रेशिंग नींबू, सत्तू से बनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी. 

कैसे बनाएं नींबू सत्तू शरबत- 

सामग्री- 

  • भुने चने का सत्तू- 3-4 बड़े चम्मच
  • ठंडा पानी- 2 गिलास
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच 
  • भुना जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • काला नमक- 1/2 छोटा चम्मच
  • सादा नमक- स्वादानुसार
  • पुदीना पत्ती- 6-8 
  • हरी मिर्च- ऑप्शनल
  • बर्फ के टुकड़े- जरूरत के अनुसार

विधि-

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन या जग में 4 चम्मच सत्तू डालें.
  2. अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और पुदीने की पत्तियां डालें.
  3. इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर पहले एक चम्मच या मथनी की मदद से अच्छे से मिला लें ताकि कोई गांठ न रहे. जब पेस्ट स्मूथ हो जाए, तो बाकी का पूरा पानी मिला दें.
  4. अब इसमें ऊपर से ताजा नींबू का रस निचोड़ें और अच्छी तरह हिलाएं.
  5. कांच के गिलास में कुछ आइस क्यूब्स डालें, तैयार शरबत को पलटें और ऊपर से पुदीना पत्ती से गार्निश करके एकदम ठंडा-ठंडा सर्व करें.

यहां देखें शेफ कुणाल कपूर द्वारा शेयर स्पेशल रेसिपी-

सत्तू ड्रिंक क्यों है बेस्ट?

  1. हाई-प्रोटीन- भुने चने से बनने के कारण इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है. जिम जाने वाले या वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन पोस्ट-वर्कआउट ड्रिंक है.
  2. हाइड्रेशन- नींबू और काले नमक के साथ मिलकर यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है.
  3. पेट को रखे ठंडा- सत्तू की तासीर ठंडी होती है. इसे पीने से पेट की जलन शांत होती है और गैस-एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.
  4. वेट लॉस- इसे पीने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे आप एक्स्ट्रा कैलोरी से बच जाते हैं.

ये भी पढ़ें- बच्चों का टिफिन बॉक्स आएगा खाली, बस विदेशी नाश्ते को दें देसी ट्विस्ट और बनाएं टेस्टी आलू मसाला टॉर्टिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sattu Drink, Sattu Recipes, Healthy Drink
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com