- काढ़ा के फायदों को अलग से किसी परिचय की जरूरत नहीं है.
- काढ़ा एक जादुई शीतकालीन पेय है.
- आप कई चीजों से काढ़ा तैयार कर सकते हैं.
काढ़ा के फायदों को अलग से किसी परिचय की जरूरत नहीं है. चाहे वह तुलसी-हल्दी का काढ़ा हो या फिर गिलोय का. काढ़ा एक जादुई शीतकालीन पेय है जो कम्फर्ट और गुडनेस से भरपूर होता है. प्राचीन काल से, यह देसी पेय कई लोगों के लिए खास रहा है. विकल्पों की इस लिस्ट में जोड़ते हुए, यहां हम एक और बेहतरीन काढ़ा रेसिपी लेकर आए है जो प्रभावी और स्वादिष्ट दोनों है. अजवायन काली मिर्च का काढ़ा अपने औषधीय और उपचार गुणों के लिए जाने जाने वाली सामान्य सामग्री से बनाया जाता है. अजवायन का उपयोग सदियों से पारंपरिक दवाओं में फ्लू और सामान्य सर्दी के इलाज के लिए किया जाता रहा है. यह एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी में उच्च है, जो इम्युनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है और हमें विभिन्न प्रकार की मौसमी बीमारियों से बचाता है.
इस तरह बनाएं घर पर मजेदार खस्ता कचौरी- Recipe Video Inside
इस काढ़ा रेसिपी में इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सामग्री काली मिर्च है. डीके पब्लिशिंग हाउस की पुस्तक 'हीलिंग फूड्स' के अनुसार, "काली मिर्च पाचन में सहायता करती है और भूख को भी बढ़ाने में मदद करती है. इसमें शक्तिशाली एंटी-इंफलेमेट्ररी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो शरीर को विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करते हैं. "ये सभी चीजें काढ़े में विशिष्ट विशेषताओं का योगदान देते हैं. जो इम्युनिटी बनाने और सुधारने में मदद कर सकते है. आइए अब इसे बनाना सीखते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
How to make Ajwain Kali Mirch Kadha | अजवाइन काली मिर्च काढ़ा रेसिपी:
1. इस मिश्रण को बनाने के लिए एक पैन में मीडियम आंच पर 2 कप पानी गर्म करें.
2. 1 टेबल-स्पून अजवायन और काली मिर्च डालें.
3. जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें.
4. नींबू के रस की कुछ बूंदों के साथ थोड़ा सा शहद या गुड़ मिलाएं. इस काढ़े का सेवन दिन में दो बार किया जा सकता है.
सिर्फ 20 मिनट में कैसे बनाएं राजस्थानी सेव की सब्जी- Recipe Inside
इस सर्दी के मौसम में जुकाम और खांसी को कम करने के लिए इस रेसिपी को आजमाएं और हमें नीचे कमेंट्स में बताएं आपको यह कैसा लगा.
डिस्केलेमर: सलाह सहित यह सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह लें. एनडीटीवी इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं