- फूलगोभी को वजन घटाने के लिए भी जाना जाता है.
- फूलगोभी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है.
- मसालेदार फूलगोभी खाने में बहुत टेस्टी होती है.
Winter Diet Tips: सर्दियों का मौसम है. और सर्दियों के मौसम में कुछ फल और सब्जियों में लिप्त होने का सबसे अच्छा समय माना जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर, सर्दियों के फल और सब्जियां न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य लाभों से भरपूर भी होते हैं. ऐसी ही एक लोकप्रिय सर्दी की सब्जी है फूलगोभी, इसमें विटामिन बी, विटामिन, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, के गुण पाए जाते है. जिसमें हेल्दी फैट होता है. फूलगोभी को वजन घटाने के लिए भी जाना जाता है. ये सूजन को कम करने, आंखों और त्वचा को हेल्दी रखने का काम करती है. और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है.
इसके स्वास्थ्य लाभों के अलावा, सब्जी की लोकप्रियता इतनी है कि इसके बारे में क्या कहा जाए, पाक दुनिया में इसकी बहुमुखी प्रतिभा है. कीटो फ्रेंडली फूलगोभी चावल से लेकर मसालेदार गोभी मुसल्लम और फेमस गोभी पराठा तक, इस सब्जी से आप कई स्वादिष्ट व्यंजनों को बना सकते है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हम आपके लिए एक और फूलगोभी-आधारित रेसिपी लेकर आए हैं जो आपके रोज़मर्रा के भोजन के लिए मसालेदार हो सकता है. इसे मसालेदार गोभी कहा जाता है. फूलगोभी को प्याज, टमाटर और मसालों के साथ बनाया जाता है. यह एक सेमी-ग्रेवी-बेस्ड डिश है जिसे आप रोटी पराठे के साथ खा सकते हैं. आप इसे साइड डिश के तौर पर दाल-चावल के साथ भी पेयर कर सकते हैं.
मसलदारे गोभी बनाने की लिखित विधिः
सामग्री:
1 कप फूलगोभी का फूल
1 किसा हुआ प्याज-
1 किसा हुआ टमाटर
1 तेज पत्ता
1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
2 चम्मच धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
1 चम्मच धनिया पत्ती
2 हरी मिर्च
तरीका:
एक पैन में तेल गरम करें और उसमें तेजपत्ता, जीरा, कद्दूकस किया हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से भूनें.
टमाटर, हल्दी पाउडर, नमक, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें और सब कुछ एक साथ पकाएं.
गोभी, हरी मिर्च डालें और 10-15 मिनट तक पकाएं.
धनिया पत्ती से गार्निश करें और सर्व करें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Diabetes Diet: स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर है करेला थेपला, यहां जानें रेसिपी
स्वस्थ फेफड़ों के लिए इन सात विटामिन ए रिच फूड आइट्मस को अपनी डाइट में करें शामिल
Winter Superfoods: ठंड में हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 7 शानदार फूड्स
Chhath Puja 2020: आज नहाय-खाय, जानें छठ पूजा की महिमा, मुहूर्त और रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं