फलों का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना गया है, ऐसे में हम कई बार फलों को सीधा धोकर खा लेते हैं, तो कई बार उनकी फ्रूट चाट बनाते हैं और जब फ्रूट चाट तैयार की जाती है, तो उसमें से सेब, केला, अमरूद, तरबूज, पाइनएप्पल जैसे विभिन्न तरह के फल शामिल किए जाते हैं, जिनकी तासीर और गुण अलग- अलग होते हैं. ऐसे में जानते हैं कि क्या इन सब फलों को एक साथ खाना ठीक है? इस बारे में विस्तार से बता रही हैं, हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा.
क्या एक साथ खा सकते हैं कई फल? - Can we eat many fruits together?
डॉक्टर दीप्ति खटूजा ने कहा, विभिन्न प्रकार के फलों को एक साथ खाना आम तौर पर सुरक्षित माना गया है. इन्हें खाने से कोई नुकसान नहीं है. ऐसे में अगर आप वजन कम या बढ़ाने के लिए खाना- पीना कर रहे हैं, तो फलों को भी उसी हिसाब से अपनी फ्रूट चाट में शामिल करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Watch Video : Dietician ने बताई High Uric Acid, Weight Loss के लिए Best Diet | Anti Cancer Diet and Lifestyle
किस स्थिति में किस तरह के फल खाएं? - What kind of fruits should be eaten in which situation?
डॉक्टर दीप्ति खटूजा ने कहा, यूं तो आप किसी भी फल का सेवन कभी भी कर सकते हैं, लेकिन अक्सर सलाह दी जाती है कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, को कम क्वांटिटी में केले का सेवन करें. इसी के साथ अगर आप शुगर कंट्रोल करने की सोच रहे हैं तो ज्यादा मीठे फल जैसे चीकू वगैरह की मात्रा कम रखें और जो ज्यादा मीठे फल नहीं है, उनकी क्वांटिटी मिक्स यानी फ्रूट चाट में शामिल करें, ताकि आपको विभिन्न प्रकार के फलों के पोषक तत्व मिल सके.
Also Read: कटे हुए फल कितनी देर तक खाने लायक रहते हैं? जानें - क्या है डॉक्टर का कहना
किन्हें नहीं खाना चाहिए केला? - Who should not eat banana?
डॉक्टर ने कहा कि अगर आप वजन करने सोच रहे हैं, तो केले की क्वांटिटी कम करना जरूरी है, लेकिन उसे पूरी तरह से अवॉइड करना सही नहीं है, क्योंकि ये पोटेशियम का अच्छा स्रोत है, ऐसे में अपनी फ्रूट चाट में केले को एड जरूर करें,लेकिन कम क्वांटिटी में. इसी के साथ डॉक्टर ने कहा कि केले में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में किडनी के मरीजों को इसे खाने की सलाह नहीं दी जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं