विज्ञापन

घर पर भृंगराज का तेल कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी, जिससे घने और मोटे हो सकते हैं बाल

घर पर बहुत ही आसान तरीके से आप भृंगराज तेल बना सकते हैं. इस तेल को लगाने से डैंड्रफ, झड़ते बालों की परेशानी दूर हो सकती है. यहां जानते हैं रेसिपी-

घर पर भृंगराज का तेल कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी, जिससे घने और मोटे हो सकते हैं बाल
How to Make Bringraj oil at home : भृंगराज तेल घर पर कैसे बनाएं?

Bringraj Oil Recipe: बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अगर आप मार्केट के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स लगाकर थक गए हैं, तो घर पर तैयार भृंगराज तेल एक बार आजमाकर जरूर देखें. आयुर्वेद में भृंगराज का काफी महत्व है. इसमें मौजूज गुण बालों को बढ़ाने से लेकर बालों के झड़ने की परेशानी को रोक सकता है. इसके अलावा भृंगराज सफेद होते बालों की परेशानी को भी कम करने में असरदार हो सकता है. यहां हम आपको घर पर भृंगराज तेल बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं घर पर भृंगराज कैसे तैयार करें?

घर पर कैसे बनाएं भृंगराज तेल?

तेल बनाने के लिए जरूरी सामान

  • भृंगराज की पत्तियां या पाउडर - 1 कप 
  • नारियल का तेल या तिल का तेल - 4 कप
  • आंवला - 2 से 3
  • नीम की कुछ पत्तियां - 1 मुट्ठी

घर पर भृंगराज तेल बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

अगर आप फ्रेश पत्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले इसे अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद नैचुरल तेल बनाने के लिए इसे छांव में सुखा लें. 

अब अपनी पसंद का कोई भी कैरियर ऑयल चुनें. नारियल का तेल आपके बालों को गहराई से पोषण देता है. भृंगराज की मात्रा के हिसाब से तेल नापें, आम तौर पर 1 हिस्सा भृंगराज और 4 हिस्से तेल का अनुपात रखा जाता है.

कैरियर ऑयल को एक साफ, मोटे तले वाले पैन में डालें. तेल में भृंगराज की पत्तियां या पाउडर मिलाएं. अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर या डबल बॉयलर में धीरे-धीरे गर्म करें. ये प्रोसेस धीमी आंच पर लगभग 30 से 45 मिनट तक चलनी चाहिए. जलने से बचाने के लिए बीच-बीच में चलाते रहें, पत्तियों का रंग बदलना चाहिए, जिससे पता चलता है कि एक्टिव तत्व तेल में मिल रहे हैं.

मिश्रण को आंच से उतारें और ठंडा होने दें. ठंडा होने पर, जड़ी-बूटियों को तेल से अलग करने के लिए तेल को बारीक मलमल के कपड़े या छलनी से छान लें. इससे बिना किसी कचरे के साफ तेल मिलता है.

छने हुए तेल को एक साफ गहरे रंग की कांच की बोतल में डालें, ताकि तेल की गुणवत्ता बनी रहे. इसके बाद इसे ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें. ध्यान रखें कि इस तेल को सीधी धूप से दूर रखना होता है. 

बालों में भृंगराज तेल लगाने के क्या फायदे हैं?

  • इस तेल को बालों में लगाने से आपके बालों को भरपूर रूप से पोषण मिलता है. साथ ही आपके बालों को मजबूती मिल सकती है. 
  • भृंगराज के पौधे से मिलने वाले इस तेल में मौजूद खास तत्व एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बालों की बनावट और स्कैल्प की सेहत को बेहतर बनाते हैं. 
  • नियमित रूप से इस तेल को लगाने से बालों की जड़ों की रिपेयरिंग होती है, तो बालों को झड़ने से रोक सकता है. 

ये भी पढ़ें - क्या भृंगराज खा सकते हैं? अगर हां, तो कैसे खाएं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhringraj Oil, Bhringraj Oil Benefits For Hair, Bhringraj Oil Benefits, Bhringraj Oil For Dry Hair, Bhringraj Oil For Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com