विज्ञापन

सुबह खाली पेट केला खाने से क्या होता है?  इन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

खाली पेट केला खाने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. यहां जानते हैं इसके फायदे और किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी-

सुबह खाली पेट केला खाने से क्या होता है?  इन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
eating banana at morning empty stomach : खाली पेट केला खाने के फायदे

खाली पेट अक्सर कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन करता है. लेकिन अक्सर हम में से कई लोग दिन की शुरुआत हैवी खाकर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट केला खाने से आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. जी हां, खाली पेट केला खाना एक काफी आसान और सस्ता विकल्प हो सकता है, जो आपके शरीर को भरपूर रूप से पोषण भी दे सकता है. अगर आप वास्तव में सुबह खाली पेट केले खाने के फायदे जानना चाहते हैं, तो यहां इसे विस्तार से समझते हैं. आइए जानते हैं सुबह खाली पेट केला खाने से क्या होता है?

शरीर को मिलती है तुरंत ऊर्जा

अगर आप सुबह खाली पेट केला खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को नैचुरल शुगर, कार्बोहाइड्रेट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और दिनभर की एक्टिविटी के लिए ताकत मिलती है. यही कारण है कि कई लोग इसे मॉर्निंग स्नैक या वर्कआउट से पहले खाना पसंद करते हैं.

पाचन तंत्र के लिए हो सकता है फायदेमंद

केले में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो आंतों के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करता है. जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए सुबह केला खाना फायदेमंद हो सकता है. ये पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराता है और बार-बार लगने वाली भूख को भी कम कर सकता है.

हार्ट को रखे हेल्दी

केले में पोटैशियम की काफी अच्छी मात्रा होती है. ये मिनरल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है. इससे हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिवती है. अगर आप नियनित रूप से केले का सेवन करते हैं, तो इशसे आपका हार्ट हेल्थ बेहतर हो सकता है. 

क्या खाली पेट केला खाना हर किसी के लिए सही है?

केले काफी हेल्दी ऑप्शन हो सकता है, लेकिन हर किसी के लिए ये एक जैसा फायदेमंद हो ये जरूरी नहीं है. सेंसटिव पाचन तंत्र वालों को इसकी वजह से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी परेशानी महसूस हो सकती है. इसके अलावा केले में मौजूद नैचुरल शुगर कुछ लोगों के ब्लड शुगर स्तर को तेजी से बढ़ा सकती है, जिससे थोड़ी देर बाद फिर से भूख महसूस होने लगती है.

केला खाने का सही तरीका क्या है?

अगर आप केले को सही तरीके से खाना चाहते हैं, तो इसे खाली खाने के बजाय दूध, दही, ओट्स या फिर बादाम मूंगफली जैसी चीजों के साथ खाएं. इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता ह. साथ ही ये शरीर को संतुलित पोषण प्रदान कर सकता है.

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं अगर 30 दिन तक रोज एक केला खाएं तो क्या होगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana, Banana And Health, Banana Acidity Concerns, Health, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com