हर कोई चाहता है कि उनके बाल हेल्दी रहें. बालों में शाइन बनी रहे, बाल उलझें या बीच से टूटे नहीं. इसके लिए लोग हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं. लेकिन कई लोगों के मन में सवाल होता है कि रात को सोते समय उन्हें अपने बाल कैसे रखने चाहिए? बालों को बांधकर सोना ज्यादा अच्छा है या खुले बालों के साथ सोना चाहिए? अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट जुशिया भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने इसी सवाल का जवाब दिया है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं सोते समय बालों को किस तरह रखना सबसे अच्छा होता है-
रात को सोते समय बाल बांधने चाहिए या नहीं?
डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, रात को सोते समय बालों को बहुत टाइट रबर बैंड से बांधकर नहीं रखना चाहिए. बहुत टाइट बांधने से सोते समय बालों में खिंचाव हो सकता है, इससे आपके ज्यादा बाल टूट सकते हैं, साथ ही सोने में भी परेशानी होती है.
क्या सोते समय बालों का जुड़ा बनाना ठीक है?कई लोग बालों का जुड़ा बनाकर सोते हैं. इसके लिए कुछ लोग रबर बैंड का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ क्लॉ क्लिप लगाकर सोते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट इस तरीके को भी सही नहीं बताती हैं. क्लॉ क्लिप लगाकर सोने से बाल मुड़कर टूट सकते हैं, साथ ही सोते समय ये स्कैल्प में चुभ भी सकता है. वहीं, रबर बैंड से जुड़ा बनाकर सोने से भी बालों में खिंचाव आ सकता है. रातभर खिंचाव रहने से बाल टूट सकते हैं और कमजोर भी हो सकते हैं.
रात में बालों को खोलकर सोना चाहिए या नहीं?इसे लेकर एक्सपर्ट कहती हैं, अगर आपके बाल छोटे हैं, तो आप उन्हें खोलकर सो सकते हैं. लेकिन अगर बाल लंबे हैं, तो रातभर तकिए से रगड़ खाने के कारण बाल उलझ सकते हैं. लगातार रगड़ से बालों में ब्रेकेज की समस्या हो सकती है, साथ ही दोमुंहे बालों की परेशानी भी बढ़ सकती है. इसलिए लंबे बालों को खोलकर सोने से बचें.
फिर क्या है सबसे अच्छा तरीका?जुशिया भाटिया सरीन के मुताबिक, आप अपने बालों की ढीली चोटी बनाकर सो सकते हैं. ध्यान रखें कि चोटी बहुत टाइट न हो. चोटी बनाने के लिए सिल्क या साटन की स्क्रंची का इस्तेमाल करें. इससे अलग आप अपने बालों पर सिल्क या साटन का हेयर कवर लगाकर भी सो सकते हैं. हेयर कवर लगाना सबसे अच्छा तरीका है. इससे बाल उलझते नहीं हैं, बालों में रगड़ कम होती है और अलगे दिन भी बाल सिल्की महसूस होते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- बालों को काला करने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट से जान लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं