Monsoon Diet: मानसून आते ही मौसम जितना सुकून देता है, उतनी ही तेजी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है. डेंगू, मलेरिया, टायफाइड, वायरल फीवर, निमोनिया, दस्त और स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स इसी मौसम में सबसे ज्यादा होती हैं. वजह है नमी और गंदगी में तेजी से फैलते बैक्टीरिया और वायरस. ऐसे में सबसे जरूरी है कि हम अपने खाने-पीने को लेकर थोड़े सतर्क रहें. ये मौसम पाचन के लिए थोड़ा भारी होता है. इसलिए सबसे पहला रूल यही है कि अगर भूख न हो तो जबरदस्ती खाना न खाएं. ऐसा करने से खाना पचता नहीं और गैस, एसिडिटी, उल्टी-दस्त जैसी दिक्कतें हो जाती हैं.
मानसून में इस तरह की डाइट (Ideal Diet for Monsoon)
- मानसून में ऐसे फल और खाने की चीजें चुननी चाहिए जो एनर्जी देने के साथ-साथ शरीर को बीमारियों से बचाएं.
- सेब, आम, अनार और नाशपाती जैसे फल शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं, जबकि अनार और लीची जैसे मौसमी फल ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि इस मौसम में गैर-मौसमी फलों में कीड़े लगने का खतरा ज्यादा होता है.
- खाने में चना, बेसन और मक्का जैसी चीजें शामिल करें जो सूखे और हल्के होते हैं.
- अनाज में ब्राउन राइस, जौ और ओट्स जैसे विकल्प हेल्दी माने जाते हैं.
- अदरक, लहसुन, हल्दी और मेथी दाने जैसे मसाले न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इम्युनिटी को भी मजबूत करते हैं. करेला और नीम जैसे कड़वे विकल्प शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं.
- दूध की जगह दही, दही से बनी चीजें और बादाम को डाइट में शामिल करना बेहतर होता है.
- चाय के शौकीन लोगों को तुलसी, पुदीना, अदरक, शहद और काली मिर्च जैसी चीजों से बनी हर्बल टी पीनी चाहिए.
- इसके अलावा, खांसी-जुकाम से राहत के लिए मूली का जूस और पिपली व सेंधा नमक मिलाकर गर्म पानी पीना भी फायदेमंद रहता है.
गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए बेस्ट हैं ये ड्रिंक, जानिए क्या है पीने का सही तरीका
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन चीजों को करें अवॉइड (Avoid these things)
- मानसून में कुछ खाने की चीजें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए उन्हें अवॉइड करना बेहतर होता है. तरबूज, खरबूजा और दही से बनी मीठी लस्सी जैसी चीजों में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे शरीर में सूजन आ सकती है.
- इसी तरह ज्यादा नमक वाला खाना ब्लड प्रेशर और वॉटर रिटेंशन को बढ़ाता है, इसलिए इससे भी दूरी बनाकर रखें. बाहर की तली हुई चीजें और खुले में कटे फल या जूस से इंफेक्शन का खतरा रहता है, इसलिए इन्हें भी न खाएं.
- जिन लोगों को स्किन एलर्जी की शिकायत होती है, उन्हें मसालेदार खाना परेशानी बढ़ा सकता है.
- टमाटर, इमली और नींबू जैसी खट्टी चीजें भी शरीर में पानी जमा करने की समस्या बढ़ा सकती हैं.
- भारी तेल जैसे सरसों, मूंगफली और तिल का तेल मानसून में इंफेक्शन को दावत देते हैं, इसलिए हल्के तेल जैसे कॉर्न ऑयल बेहतर रहते हैं.
- मछली और मटन जैसे हैवी नॉनवेज आइटम से बचें, और अगर खाना ही है तो सूप या स्टू की हल्की फॉर्म में लें.
- सब्जियों में फूलगोभी, आलू, भिंडी, राजमा और अंकुरित अनाज भी इस मौसम में ठीक नहीं माने जाते.
- साथ ही, कच्ची सब्जियों की जगह स्टीम्ड सलाद खाना ज्यादा सेफ रहता है क्योंकि कच्ची सब्जियों में बैक्टीरिया और वायरस होने का खतरा ज्यादा होता है.
जंक-फूड के साथ आप भी पीते हैं चाय? ये कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बन सकता है धीमा ज़हर!
पानी और साफ-सफाई का रखें ध्यान
साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं. ज्यादा चाय और कॉफी से परहेज करें क्योंकि इससे बॉडी डीहाइड्रेट हो सकती है. खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोने की आदत जरूरी है. सब्जियों को अच्छे से धोकर ही इस्तेमाल करें, खासतौर पर अगर उन्हें कच्चा खाने का प्लान हो.
जोड़ों का दर्द हो तो अपनाएं ये तरीका
आर्थराइटिस या जोड़ों में दर्द से परेशान लोगों को सुबह खाली पेट गरम पानी में तुलसी और दालचीनी डालकर पीना चाहिए. इससे जोड़ों की सूजन और पेट की दिक्कतें दोनों में राहत मिलती है. मानसून में बीमारियों से बचने के लिए खाना और सफाई दोनों पर बराबर ध्यान देना ज़रूरी है. थोड़ा सोच-समझकर खाएं, सीजनल और हल्का खाना चुनें और हर चीज में साफ-सफाई का ध्यान रखें. ऐसा करेंगे तो ये मानसून सेहतमंद और बिना किसी बीमारी के बीतेगा.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं