भादो का महीना आते ही मौसम में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इस सीजन में कभी भी अचानक से बारिश, उमस, नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, जिसकी वजह से खाने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं. वहीं, इस सीजन में पाचन भी काफी कमजोर होता है, जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं. ऐसे में इस सीजन में खाने-पीने की चीजों को लेकर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. मुख्य रूप से अगर आपकी उम्र 50 या 60 से ज्यादा है या आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो आपको थोड़ा अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है. यहां जानते हैं इस विषय को अच्छे से-
बासी खाना
भादो के मौसम में बासी खाना बिल्कुल भी न खाएं. बारिश उमस के कारण वातावरण में काफी नमी ज्यादा नमी होने लगते हैं. इस दौरान अगर पका हुआ खाना कपड़े के तापमान पर रहे, तो हानिकारक बैक्टीरिया पनपनते हैं. भले ही खाना देखने में फ्रेश लगे फिर भी इसे गलती से भी बुजुर्ग और बच्चों को न दें. इससे नुकसान पहुंच सकता है.
कटे हुए फल
बाजार में खुले में बिकने वाले कटे हुए फल और सब्जियों को खाने से बचें. बारिश में धूल, मिट्टी, गंदा पानी, मक्खियां इन फलों पर चिपककर इन्हें दूषित कर देती हैं. ऐसे में अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो नुकसान हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि घर पर फलों को काटकर ही खएं. सड़क किनारे खुले में रखे फल को खाने से बचें.
खुले में बिकने वाली चटनी और सलाद
कभी भी खुले में बिकने वाली हरी चटनी और सलाद जैसे- खीरा, टमाटर इत्यादि का सेवन न करें. इस तरह की चीजों का सेवन करने से आप बीमार पड़ सकते हैं. क्योंकि इन चीजों पर बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा रहता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
कच्छी या अधपकी सब्जियां
हरी सब्जियां कभी भी नुकसानदेह नहीं होती हैं. यह समस्या तब होती है, जब अच्छे से खाना पकाकर न खाया गया हो और न ही अच्छे से धोकर पकाया गया है. इसलिए हमेशा हरी सब्जियों को अच्छे से पकाकर ही खाएं.
अंकुरित चीजें
भादौ माह में अंकुरित चीजें को खाने से बचें. खासतौर पर मार्केट की अंकुरित चीजें बिल्कुल भी न खाएं. हमेशा घर पर अंकुरित चीजों का सेवन करें. अगर आप मार्केट का अंकुरित चना या फिर अन्य चीजें खाते हैं, तो पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. वहीं, अगर आपको पहले से पाचन की दिक्कते हैं, तो इस सीजन में अंकुरित दालों और अनाजों को हल्का सा पकाकर खाएं.
हल्का पकाकर खाएं
बहुत ज्यादा तला-भुना खाना इस सीजन में खाने से आपके पाचन को नुकसान पहुंचा सकता है. दरअसल, इस सीजन में हमारा पाचन कमजोर होता है. अगर आप काफी ज्यादा तला-भुना खाते हैं, तो पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.
खुले में बिकने वाला दूध और दूध से बनी चीजें
खुले में बिकने वाले दूध और पनीर जैसी चीजों का सेवन भी इस सीजन में न करें. दरअसल, पनीर या दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स को ही तापमान में स्टोर करने की जरूरत होती है. ऐसे में अगर इन्हें सही तापमान पर न रखा जाए, तो ये खराब हो सकती हैं. कोशिश करें कि डेयरी प्रोडक्ट्स को खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट चेक कर लें. वहीं, अगर आपको दूध, पनीर या दही के टेक्चर में फर्क दिखे, तो बिल्कुल भी न खाएं.
सड़ी-गली चीजें
खराब हो रही हरी सब्जियां, फल जैसी चीजों का भी बिल्कुल इस्तेमाल न करें. अगर आप इस तरह की चीजों को बनाकर खाते हैं, तो इससे जल्दी बीमार हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें - न आटा गूंथना पड़ेगा और न बेलना, बिना हाथ लगाए बनेंगी फूली-फूली सॉफ्ट रोटियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं