- व्रत के अलावा डाइटिंग के दिनों के लिए भी मखाना एक आदर्श भोजन है.
- मखाना प्रोटीन से भरपूर होता है.
- इसके अलावा यह वसा और कार्ब्स में कम होता है,
नवरात्रि एक ऐसा शुभ अवसर है, जिसका इंतजार हम सभी को बहुत बेसब्री से होेता है. व्रत के दिनों खाने के लिए सिर्फ आलू, कट्टू का आटा और ऐसे कार्ब युक्त खाद्य पदार्थ हैं. हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है, व्रत में सेवन करने के लिए हमारे पास बहुत से ऑप्शन जिन्हें हम खा सकते हैं. हम मखाने के बारे में कैसे भूल सकते हैं? व्रत के अलावा डाइटिंग के दिनों के लिए भी मखाना एक आदर्श भोजन है. मखाना प्रोटीन से भरपूर होता है. इसके अलावा यह वसा और कार्ब्स में कम होता है, जिससे नवरात्रि के दौरान इसका सेवन करना अच्छा होता है. मखाने के आमतौर पर विभिन्न मसाले डालकर रोस्ट करने के बाद स्नैक के रूप में खाया जाता है. नवरात्रि के दिनों मखाने की खीर बनाई जाती है. लेकिन यहां आपको एक और बेहतरीन तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने लिए एक हेल्दी विकल्प तैयार कर सकते हैं- मखाने से आप एक बेहतरीन मिल्कशेक बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं.
पहला, व्रत में खाएं जाने वाले उन खाद्य पदार्थो में से एक है जिनसे से वजन कम करने में मदद मिलती है. दूसरा, यह पेय अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे कि मूंगफली और बादाम के मिश्रण से तैयार किया जाता है, जो आपको एनर्जी देने के साथ आपको हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है, जिसकी आपको वास्तव में व्रत के दौरान जरूरत होती है. इस स्वादिष्ट ड्रिंक को बनाना बहुत ही आसान है. तो इस मिल्कशेक को अपने साथ बच्चों के लिए भी बना सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वजन घटाने के लिए घर पर किस तरह बनाएं High Protein मूंग दाल चाट- Recipe Inside

प्रोटीन से भरपूर मखाना मिल्कशेक रेसिपी:
सामग्री:
(कितने लोगों के लिए- 2)
1 कप मखाना
2 बड़े चम्मच मूंगफली
2 बड़े चम्मच बादाम
2 बड़े चम्मच शहद
1 गिलास दूध
गार्निशिंग के लिए किशमिश
गार्निशिंग के लिए 1 टीस्पून मिक्स सीड्स
तरीका:
1 - एक खाली पैन गरम करें और मखानों को तब तक भूने जब तक कि उनका रंग न बदल जाए या थोड़ा भूरा न हो जाए. इन्हें एक तरफ रख दें.
2 - उसी पैन में मूंगफली और बादाम भी भूनें और एक तरफ रख दें.
3 - जब मखाने, मूंगफली और बादाम ठंडे जो जाए तो उन्हें मिक्सर-ग्राइंडर में डालें. इसमें दूध डालें और शेक बनाने के लिए पीसें. इसमें शहद डालकर फिर से कुछ सेकंड के लिए ग्राइंड करें जिससे कि शहद अच्छी तरह से मिक्स हो जाए.
4 - कांच के गिलास में डालकर किशमिश और मिक्स सीड्स से गार्निश करें.
अगर आप शहद को इसमें नहीं डालना चाहते तो आप इसे छोड़ भी सकते हैं, क्योंकि किशमिश से मिल्कशेक में पर्याप्त मिठास आ जाएगा. साथ ही अगर आपको कच्चे बीज का स्वाद पसंद नहीं है, तो आप उन्हें गार्निशिंग से पहले भी भून सकते हैं या बाकी सामग्री के साथ मिला सकते हैं.
जानिए क्या हैं कुट्टू के आटे के फायदे, नवरात्रि में इस बार बनाएं ये पांच बेहतरीन व्यंजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं