विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2025

15 दिनों तक खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या होगा? डॉक्टर ने बताया कौन सी बीमारिया होंगी दूर

Saunf Water Benefits: क्या आपको पता है सुबह खाली पेट 15 दिनों तक सौंफ का पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, यहां जानें.

15 दिनों तक खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या होगा? डॉक्टर ने बताया कौन सी बीमारिया होंगी दूर
सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने के फायदे.

Saunf Water Benefits: क्या आपको पता है कि आपकी सुबह की सिर्फ एक आदत आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है. सुबह खाली पेट आप जिस भी चीज का सेवन करते है उसका असर आपकी पूरी बॉडी पर पड़ता है. आज हम बात करेंगे सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने के फायदों के बारे में. सिर्फ एक गिलास पानी में सौंफ के बीज डालकर पीने से ना सिर्फ बॉडी डिटॉक्स होती है बल्कि ये फैट बर्न करने और डाइजेशन को ठीक करने में भी मदद कर सकता है? डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि कैसे आपके किचन में पाया जाने वाला एक बीज के पानी का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

उन्होंने बताया कि ये घरेलू नुस्खा जिसे न सिर्फ आयुर्वेद बल्कि मॉडर्न साइंस भी मान्यता देता है. आइए समझते हैं अगर हम हर रोज सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीते हैं तो इससे शरीर में क्या होता है.

सौंफ का पानी पीने के फायदे ( Saunf Water Benefits)

ये भी पढ़ें: पालक के साथ नींबू मिलाकर खाने के फायदे जान जाएंगे ना,तो कभी नहीं खाएंगे Palak को अकेला

1. डाइजेशन और ब्लोटिंग से राहत

सौंफ को एक नैचुरल कार्मिनेटिव एजेंट माना जाता है. यह गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याओं में तुरंत राहत देने में मदद मिलती है.

2. वेट लॉस 

सौंफ का पानी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, ये क्रेविंग्स को कम करने में मदद करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है. 

3. कब्ज से राहत

यह बॉवेल मूवमेंट्स को रेगुलेट करता है, जिससे कॉन्स्टिपेशन की समस्या कम होती है.

4. हॉर्मोनल बैलेंस और वुमन हेल्थ

महिलाओं के लिए भी सौंफ के पानी का सेवन बेहद फायदेमंद मानी गई है. इसका सेवन ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में मदद करती है. इसके साथ ये मेंस्ट्रुअल पेन को कम करने और हॉर्मोनल बैलेंस को सपोर्ट करने में मदद करती है.

5. ब्रेन और आई हेल्थ

सौंफ का पानी दिमाग और आंखों दोनों के लिए टॉनिक की तरह काम करता है.

सौंफ का पानी बनाने के तरीके

1. रातभर भिगोकर पीने का तरीका
    •    एक गिलास पानी में 1–2 टीस्पून सौंफ डालें.
    •    रातभर भिगो दें.
    •    सुबह उठकर छान लें और खाली पेट पी लें.
मात्रा

दिन में 1–2 गिलास सौंफ का पानी पर्याप्त है.

सबसे अच्छा समय: सुबह खाली पेट.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saunf Dana Khane Ke Fayde, Saunf Dana Khane Ke Fayde Balo Ke Liye, Saunf Dana Khane Ke Fayde For Skin, Saunf Ka Pani Pine Ke Fayde, Saunf Ka Pani Kise Nahi Pina Chaiye, Fennel Seeds Benefits For Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com