Cold Coffee Side Effects: हर रोज कोल्ड कॉफी पीने से क्या होता है?
Cold Coffee Side Effects: कॉफी पीने के शौकीन लोग गर्मियों में कोल्ड-कॉफी पीना तो जरूर पसंद करते होंगे! हालांकि जो लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं वो हॉट हो या कोल्ड दोनों ही तरह की कॉफी पीने के शौकीन होते हैं. अब जब बात गर्मियों की है तो कोल्फ कॉफी उनकी लिस्ट में भी शामिल हो जाती है जो अमूमन कभी-कभी कॉफी पीते हैं. अगर आप उन लोगों में है जो कोल्ड-कॉफी पीना पसंद करते हैं और हर रोज इसे पीते हैं तो क्या आपने कभी सोचा है कि ये आपकी सेहत पर कैसा असर डाल रही है. आइए जानते हैं-
हर रोज कोल्ड-कॉफी पीने के नुकसान (What Happens when you drink Cold Coffee Daily)
- आपको बता दें कि हर रोज कोल्ड-कॉफी का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं कैसे.
- दरअसल कॉफी ठंडी हो या गर्मी कॉफी में कैफीन पाया हो जाता है, जो डाइयुरेटिक होता है. इसका मतलब है की कॉफी का सेवन शरीर से पानी को कम कर सकता है. जिससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है. जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
- कोल्ड कॉफी में चीनी पाई जाती है और साथ ही कई लोग इसमें आइसक्रीम डालकर भी कोल्ड-कॉफी बनाते हैं. ऐसे में अगर आप कोजाना कोल्ड कॉफी पीते हैं तो आप ज्यादा मात्रा में कैलोरी का सेवन कर रहे हैं. जो वजन और डायबिटीज का कारण बन सकती है.
- कैफीन का ज्यादा सेवन बीपी को बढ़ाने की वजह भी बन सकता है.
- कैफीन स्टिम्यूलेंट की तरह काम करता है। इससे आपकी नींद उड़ सकती है. आप इंसोमनिया के शिकार हो सकते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Cold Coffee Side Effects, Har Roj Cold Coffee Pine Se Kya Hota Hai, Cold Coffee Pine Ke Fayde Aur Nuksan, Cold Coffee Pine Se Sehat Par Kya Asar Padta Hai, Food