विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2025

खाली पेट भीगी किशमिश खाने से क्या होता है?

Kismish Khane Ke Fayde: किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए कमाल माना जाता है. अगर आप रोजाना खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

खाली पेट भीगी किशमिश खाने से क्या होता है?
Soaked Raisins: भीगी किशमिश खाने के फायदे.

Soaked Raisins Eating Benefits: काजू, बादाम और किशमिश ऐसे ड्राई फ्रूट्स है जिनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. क्योंकि ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार हैं. आज हम जिस मेवे की बात कर रहे हैं उसे बच्चे से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं. जी हां आपने सही गेस किया हम बात कर रहे हैं किशमिश की. किशमिश को कई तरह की रेसिपीज में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि भीगी किशमिश (Raisins Health Benefits) में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

भीगी किशमिश खाने के फायदे- (Bheegi Kismish Khane Ke Fayde)

1. पेट के लिए-

किशमिश फाइबर का अच्छा सोर्स है, जो पाचन को बेहतर रखने और पेट संबंधी समस्याओं से बचाने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है खाली पेट इस हर पत्ते का सेवन, फायदे जान आज से ही शुरू कर देंगे खाना 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. वेट-गेन-

अगर आप भी दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन कर सकते हैं.

3. कमजोरी-

किशमिश में मौजूद आर्जिनिन नाम का प्रोटीन शरीर में एनर्जी को बढ़ाने में मददगार है. जिन लोगों को कमजोरी या थकान महसूस होती है उन्हें खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए.

कैसे करें किशमिश का सेवन- (How To Consume Raisins)

किशमिश को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसके लड्डू बनाकर खा सकते हैं. इसे नाश्ते में शामिल कर सकते हैं. या रात में एक 8-10 किशमिश को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन कर सकते हैं.

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soaked Raisins, What Happens If You Eat Soaked Raisin Empty Stomach, Khali Pet Bheegi Kismis Khane Ke Fayde, Kismis Ke Fayde, Soaked Raisins Benefits Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com