विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

आज क्या बनाऊं: स्वाद ही नहीं सेहत में भी लाजवाब है ये हरी सब्जी, नोट करें रेसिपी

Torai Ki Sabzi: तोरई एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही कई घर वाले मुं​​ह बना लेते हैं लेकिन यह काफी पौष्टिक सब्जी है.

आज क्या बनाऊं: स्वाद ही नहीं सेहत में भी लाजवाब है ये हरी सब्जी, नोट करें रेसिपी
Torai Ki Sabzi: तुराई की सब्जी कैसे बनाएं.

Torai Ki Sabzi Recipe: जब भी हरी सब्जियों को बनाने की बात आती है घर के बड़े से लेकर छोटे तक नाक मुंह बनाने लगते हैं. ऐसे में एक गृहिणी के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है कि कैसे वो अपनी फैमिली को पोषण से भरपूर सब्जियों को खिलाए. अगर आपके साथ भी यही होता है तो परेशान न हो आज हम तोइई की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे हर कोई खाना पसंद करेगा. आपको बता दें कि तुरई एक हरी सब्जी है जिसे पोषण का खजाना कहा जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. तो चलिए कैसे बनाएं तुरई की स्वादिष्ट सब्जी.

कैसे बनाएं तुरई की सब्जी- (Torai Ki Sabzi Recipe)

सामग्री-

  • तोरई
  • घी
  • हींग
  • जीरा
  • अदरक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • गरम मसाला
  • आमचूर पाउडर 
  • चीनी 
  • हरा धनिया

विधि-

तोरई को ​छीलकर एक सेंमी मोटा काट लें. अगर किसी तोरई में सख्त बीज हो तो उसे निकाल दें. बनाने से पहले कटी हुई सब्जी को पानी में डालकर रखें. कड़ाही में घी को गर्म करें और इसमें हींग और जीरा डालें. जब यह चटकने लगे तो इसमें अदरक को थोड़ा भूनने के बाद तोरई डालें और इसे भी तेज आंच पर स्टर फ्राई करें. इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला, आमचूर पाउडर और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. सब्जी को ढककर पकाएं, बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि सब्जी जले नहीं. अगर सब्जी पैन में लगने लगे तो आप थोड़ा पानी डाल सकते हैं. जब सब्जी पूरी तरह पक जाए तो हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें.

ये भी पढ़ें- रोटी बनाने से पहले आटे में मिलाएं ये एक चीज, सुबह उठते ही झट से साफ होगा पेट, कब्ज से भी मिलेगी निजात

Latest and Breaking News on NDTV

तोरई की सब्जी खाने के फायदे- Torai Ki Sabzi Khane Ke Fayde:

तोरई की सब्जी कई स्वास्थ्य लाभों से भरी होती है. इसे खाने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो इस सब्जी का सेवन कर सकते हैं. इतना ही नहीं तोरई में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन, राइबोफ्लेविन और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार हैं. इससे हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद मिल सकती है.

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ridge Gourd, Ridge Gourd Benefits, Ridge Gourd Benefits In Hindi, How To Make Torai Ki Sabzi, Torai Ki Sabzi Kaise Banaye, Torai Ki Sabzi Recipe In Hindi, Torai Ki Sabzi Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com