विज्ञापन

बचे हुए चावल को बेकार समझकर फेंके नहीं, बनाएं फ्लेवर वाली कुल्फी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद

गर्मी में घर पर आसानी से बनाएं स्वादिष्ट कुल्फी. यहां जानिए बचे हुए चावल से क्रीमी कुल्फी बनाने की आसान रेसिपी क्या है.

बचे हुए चावल को बेकार समझकर फेंके नहीं, बनाएं फ्लेवर वाली कुल्फी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद
बचे हुए चावल से क्या बना सकते हैं?
NDTV

गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने का मजा ही अलग होता है. वैसे, तो कुल्फी बनाने के लिए दूध को लंबे समय तक पकाना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में बचे हुए चावल से भी स्वादिष्ट और क्रीमी कुल्फी बनाई जा सकती है? यह रेसिपी न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है, बल्कि बचे हुए चावल का बेहतरीन इस्तेमाल भी है. चलिए जानते हैं बचे हुए चावल से कुल्फी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?

सामग्री:

  • बचे हुए पके चावल (1 कप)
  • फुल क्रीम दूध (2 कप)
  • चीनी (4 से 5 बड़े चम्मच)
  • इलायची पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
  • बादाम और पिस्ता (कटे हुए) 

कुल्फी बनाने की पूरी विधि क्या है?

चावल का मिश्रण तैयार करें

सबसे पहले मिक्सर जार में बचे हुए चावल और आधा कप दूध डालकर हल्का दरदरा पीस लें.

दूध पका लें:

एक पैन में बचा हुआ दूध डालकर कम आंच पर गर्म करें. जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. 

चावल मिलाएं:

अब तैयार किया गया चावल का पेस्ट दूध में डालें और लगातार चलाते हुए 5 से 7 मिनट तक पकाएं. ऐसा करने से  मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा.

फ्लेवर ऐड करें:

इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम-पिस्ता और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. 

कुल्फी जमाएं:

मिश्रण के पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे कुल्फी मोल्ड या छोटे कप में भर दें. 6 से 8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. 

सर्व करें:

जब कुल्फी अच्छी तरह जम जाए, तो मोल्ड को कुछ सेकंड के लिए हल्के गुनगुने पानी में रखें और कुल्फी निकाल लें. ऊपर से पिस्ता या केसर डालकर सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें: अपने बच्चों को ये 7 झूठ बोलना जरूर सिखाएं, मुश्किल समय में आएंगे काम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulfi Recipe, Leftover Rice Dishes, Summer Dessert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com