जब चाय के साथ नाश्ते की बात आती है, तो क्लासिक समोसे से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. स्वादों से भरपूर बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नर्म मसालेदार आलू से स्टफड समोसा स्नैक टाइम के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. ये खाने में जितना टेस्टी है इसको बनाना उतना ही आसान है. इसको बनाने के लिए आरको बस थोड़ा सा मैदा गूंथना है. उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें, उन्हें गोल बेलकर बीच से काट लें, उनमें मसालेदार आलू का मसाला भर दें और उन्हें तिकोना आकार दें. समोसे को सुनहरा होने और बाहर से कुरकुरा होने तक तलें. एक बार हो जाने के बाद, समोसे खाने के लिए तैयार है. हालांकि समोसे स्थानीय मिठाई की दुकानों पर आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि एक फैक्ट्री हर दिन 25,000 समोसे बनाती है?! आपने सही पढ़ा! हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इस मशीन में कुछ लोगों की मदद से बड़ी संख्या में समोसे बनाते हुए दिखाया गया था.
सड़क किनारे सब्जी बेच रही महिला ने डिजिटल पेमेंट के लिए लगाया गजब का जुगाड़, देखते ही लोग हुए इम्प्रेस
वायरल वीडियो में, बड़ी मात्रा में आलू को अच्छी तरह से धोने और छीलने के लिए ड्रम के आकार की मशीन में लोड किया जाता है. फिर उन्हें उबलने के लिए दूसरी मशीन में डाला जाता है . इसके बाद, उन्हें एक कंटेनर में मसाले और कटे हुए धनिये के साथ मैश किया जाता है. इस बीच मशीनों की मदद से आटा तैयार किया जाता है. इसके बाद कुछ लोग लोग आलू की स्टफिंग करते हैं. आखिर में, इन समोसों को गर्म तेल में सुनहरा भूरा होने तक तला जाता है और हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है. वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में वॉयस नोट में बताया गया है कि एक समोसा 12 रुपये का है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Viral Video: क्या एक अंडा भर सकता है आपके पूरे परिवार का पेट? यहां देखें वायरल वीडियो
यहां देखें वीडियो
वीडियो को अब तक लगभग नौ मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कमेंट्स में हजारों यूजर्स ने देसी व्यंजन को फ्राई करने के लिए जिस तेल का इस्तेमाल किया गया है उसकी क्वालिटी को लेकर चिंता व्यक्त की. एक यूजर ने इसे "डीज़ल फ्राइड समोसा" नाम दिया. एक अन्य व्यक्ति ने इसे "काला तेल" कहा.
लोगों का यह भी मानना था कि समोसे की कीमत ज्यादा कर दी गई है. एक व्यक्ति ने कमेंट किया कि, “12 रुपये का 1 समोसा मेरे यहाँ तो 7 रुपये में एक मिलता है” किसी ने आगे एक मोटा हिसाब लगाया और लिखा, “3 लाख के समोसे एक दिन में बेच देते हैं.”
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं