विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2016

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और याददाश्त के कमज़ोर होने से हो सकता है असमय मृत्यु का खतरा

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और याददाश्त के कमज़ोर होने से हो सकता है असमय मृत्यु का खतरा
लंदन: हेल्दी फूड खाना, दिन भर बैठकर काम करते रहना, एक्सरसाइज़ न करना, ये सभी चीज़ें अस्वस्थ इंसान का रूप है। हेल्दी लाइफस्टाइल न रहना, याददाश्त कमजोर होना या अनहेल्दी महसूस करना जैसे साइकोलॉजिकल केस में भी असमय मृत्यु आने का खतरा हो सकता है। ये परेशानी ख़ासतौर से मध्यम उम्र वालों और बुजुर्गों में हो सकती है। 6,000 से भी ज़्यादा युवाओं पर किए गए शोध से पता चला है कि अच्छा स्वास्थ्य और काम को करने की स्पीड, मृत्युदर जोख़िम कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

स्विट्जरलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा के वैज्ञानिक स्टीफन ऐश्ले ने कहा कि “दो साइकोलॉजिकल कारण जैसे खराब स्वास्थ्य और युवाओं की मध्यम उम्र, मृत्यु जल्द आने का संकेत बन सकते हैं”। तंबाकू और धूम्रपान के सेवन को भी असमय मृत्यु का खतरा बढ़ाने से जोड़कर देखा गया है।

इस शोध का निष्कर्ष ‘साइकोलॉजिकल साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। स्टीफन का कहना है कि यह रिज़ल्ट उन स्वास्थ्य लोगों को उपयोगी जानकारी दे सकता है, जिन्हें असमय मृत्यु के जोख़िम को पता लगाने के लिए बेहतर तरीकों की ज़रूरत है।


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unhealthy Lifestyle, Lifestyle, Impaired Memory, Death, Psycological Case, No Exercise, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, लाइफस्टाइल, कमज़ोर याददाश्त, मृत्यु, साइकोलॉजिकल, साइकोलॉजिकल केस, Psycological, कम एक्सरसाइज़ करना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com