Eye Lash Extensions Tips: आजकल नकली पलकें और आई-लैश एक्सटेंशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. शादी, पार्टी या खास मौके पर खूबसूरत लुक पाने के लिए कई महिलाएं इनका इस्तेमाल करती हैं. ज्यादातर लोग इसे एक बहुत कॉमन ब्यूटी ट्रीटमेंट मानते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक आई-लैश एक्सटेंशन और इन्हें चिपकाने वाले ग्लू के कारण आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इन्हें लगवाने से पहले फायदे और जोखिम दोनों के बारे में जानना जरूरी है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल, नोएडा, मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) और रिफ्रैक्टिव सर्जरी विशेषज्ञ और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर दिव्या अग्रवाल न दी है.
प्रोफेशनल ग्लू और सामान्य ग्लू में क्या अंतर है?
एक्सपर्ट के अनुसार सैलून में आई-लैश एक्सटेंशन लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ग्लू, सामान्य स्ट्रिप-लैश ग्लू से अलग होता है. ये नकली पलकों को आपकी असली पलकों से मजबूती से जोड़ने में मदद करता है. इसमें मुख्य रूप से साइनोएक्रिलेट (Cyanoacrylate) नाम का केमिकल होता है, जो नमी के कॉन्टैक्ट में आते ही तेजी से जम जाता है और मजबूत पकड़ बनाता है.
यही कारण है कि आई-लैश एक्सटेंशन आम नकली पलकों की तुलना में ज्यादा समय तक टिकते हैं. आमतौर पर ये 3 से 6 सप्ताह तक बने रह सकते हैं. हालांकि, इन्हें हटाना आसान नहीं होता और गलत तरीके से हटाने पर आंखों एवं पलकों को नुकसान पहुंच सकता है.
आई-लैश एक्सटेंशन से होने वाले नुकसान
1. एलर्जी और पलकों में सूजन
डॉक्टर के अनुसार आई-लैश ग्लू में मौजूद साइनोएक्रिलेट और बाकी केमिकल कुछ लोगों से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है. इसके कारण आंखों और पलकों के आसपास रेडनेस, खुजली, सूजन और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
2. आंखों की सतह को नुकसान
डॉक्टर ने बताया कि ग्लू से निकलने वाली गैस या गलती से आंख में चला गया ग्लू आंखों को नुकसान पहुंचा सकताा है. इससे आंखों में लालपन, पानी आना, जलन और कॉर्निया की ऊपरी लेयर में चोट लग सकती है.
3. ड्राई आई और आंखों में जलन
आई-लैश एक्सटेंशन और ग्लू पलकों के किनारे मौजूद तेल बनाने वाले ग्लैंड्स को प्रभावित कर सकते हैं. इससे आंखों की नेचुरल नमी कम हो सकती है और ड्राई आई की समस्या शुरू हो सकती है.

4. असली पलकों का झड़ना
नकली पलकों को बार-बार लगाने और हटाने से असली पलकों पर खिंचाव पड़ता है. इससे पलकें टूट सकती हैं, उनकी जड़ें कमजोर हो सकती हैं और बाल झड़ सकते हैं. कई मामलों में बार-बार होने वाले नुकसान के कारण नई पलकें ठीक तरह से उग नहीं पातीं.
यह भी पढ़ें: जमी हुई मैल कैसे निकालें? गर्दन पर जमी मैल को कैसे हटाएं, घर पर बना लें मैल उतारने वाला साबुन
आई-लैश एक्सटेंशन लगवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. किसी ट्रेन्ड एक्सपर्ट से ही लगवाएं
आई-लैश एक्सटेंशन हमेशा अनुभवी और ट्रेन्ड व्यक्ति से ही लगवाएं. घर पर खूद लगाने की कोशिश करने से आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है.
2. ग्लू के बारे में पूछें
अगर आपको किसी केमिकल या ब्यूटी प्रोडक्ट से एलर्जी रही है, तो एक्सटेंशन लगवाने से पहले ग्लू की सामग्री के बारेे में जरूर जानकारी लें.

3. पलकों की नियमित सफाई करें
डॉक्टर के अनुसार आई-लैश एक्सटेंशन और पलकों के किनारों को साफ रखने से बैक्टीरिया, तेल और मेकअप के अवशेष जमाा नहीं होते, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता हैय
4. एक्सटेंशन को खींचकर न निकालें
आई-लैश एक्सटेंशन को कभी भी खुद खींचकर या रगड़कर हटाने की कोशिश न करें. इन्हें हटवाने के लिए किसी एक्सपर्ट की मदद लें.
यह भी पढ़ें: रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? सुबह भाई दूज पर स्किन दिखेगी फ्रेश और मुलायम, जानें 3 आसान तरीके
यह भी पढ़ें: Cracked Heels Remedy: सर्दियों में फट गई हैं एड़ियां? घर पर चीनी, नारियल तेल और नींबू से बनाएं घरेलू मलहम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं