Everyday Foods That Are Making You Weaker: हम जो खाते हैं, वही हमारी ताकत, ऊर्जा और सेहत को बनाता या बिगाड़ता है. लेकिन कई बार हमारी थाली में ऐसी चीजें शामिल हो जाती हैं, जो धीरे-धीरे हमारी ताकत को कम कर रही होती हैं. इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि कौन-सी चीजें हमें नुकसान पहुंचा रही हैं और किनसे दूरी बनानी चाहिए.
पैकेट फूड और इंस्टेंट खाने का बढ़ता चलन
आजकल बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स और रेडी-टू-ईट खाने का चलन बहुत बढ़ गया है. ये खाने में स्वादिष्ट जरूर लगते हैं, लेकिन इनमें पोषण बहुत कम और हानिकारक तत्व जैसे प्रिजर्वेटिव्स और अधिक नमक होते हैं. इनका नियमित सेवन शरीर को कमजोर बना सकता है.

ज्यादा चीनी से बढ़ सकती हैं समस्याएं
दूसरी बड़ी समस्या है अत्यधिक चीनी का सेवन. मीठी चीजें जैसे मिठाई, केक, पेस्ट्री और कोल्ड ड्रिंक हमें तुरंत ऊर्जा देती हैं, लेकिन यह ऊर्जा ज्यादा देर तक नहीं टिकती. इसके बाद शरीर में थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है. लंबे समय तक ज्यादा चीनी खाने से मोटापा, डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें- क्या आपका बच्चा बहुत कम खाता है और जल्दी थक भी जाता है? हो सकती है ये गंभीर समस्या, जानें उपाय
मैदा और जंक फूड करता है नुकसान
इसी तरह रिफाइंड आटे यानी मैदा से बनी चीजें भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं. सफेद ब्रेड, बिस्किट और पेस्ट्री में फाइबर की कमी होती है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर होता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते. इसके अलावा तला-भुना और जंक फूड, जिसमें ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है, दिल और शरीर दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.
ज्यादा नमक से बढ़ सकता है खतरा
बहुत ज्यादा नमक का सेवन भी सेहत के लिए ठीक नहीं है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और शरीर में पानी रुकने की समस्या हो सकती है.
इसलिए जरूरी है कि अपनी थाली में संतुलन और पोषण बढ़ाएं. ताजी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज और घर का बना खाना अपने आहार में शामिल करें. ये न केवल शरीर को ताकत देते हैं, बल्कि बीमारियों से भी बचाते हैं. इसके अलावा अगर आपको कुछ झटपट खाना ही है, तो आप भुने चने, घर में बना पोहा या उपमा जैसे हेल्दी ऑप्शन चुन सकते हैं. साथ ही पर्याप्त पानी पीना और नियमित समय पर भोजन करना भी बहुत जरूरी है.
Watch Video: क्या धूम्रपान करने वाले लंग्स क्लीन करवा सकते हैं? जानिए डॉक्टर ने क्या कहा...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं