- हमारा संबंध सदियों से हल्दी वाले दूध के साथ रहा है.
- इस पेय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं.
- हल्दी में कर्क्यूमिनोइड्स नामक यौगिक होते हैं.
बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा भी लगता है ' टर्मरिक लाट्टे' और 'हल्दी दूध' को लेकर भ्रम की स्थिति है. पश्चिमी देशों में हल्दी लाट्टे को लेकर अक्सर बात होती रहती है, वहीं हमारा संबंध सदियों से हल्दी वाले दूध के साथ रहा है. इन दिनों अनुष्का अपने पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ न्यूजीलैंड में एकदिवसीय श्रृंखला के लिए हैं, वहीं पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वह कुछ पी रही हैं लेकिन अपने इस ड्रिंक को लेकर थोड़ी कन्फ्यूज़ दिखी, उन्होंने लिखा भी 'टर्मरिक लाट्टे' और 'हल्दी दूध', उन्होंने आगे लिखा की फ्रेंडली कप. लिटिल क्रीपी.

टर्मरिक के लाट्टे या हल्दी का दूध, इसे चाहे हम कुछ भी कहते हो, मगर इस पेय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. पुराने समय से ही हल्दी का उपयोग मसाले और औषधीय जड़ी-बूटी दोनों के रूप में किया जाता रहा है. भारत में बड़े स्तर पर इसकी खेती की जाती है, हल्दी में कर्क्यूमिनोइड्स नामक यौगिक होते हैं, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण है 'करक्यूमिन'. करक्यूमिन में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं. हल्दी के अन्य स्वास्वथ्य लाभों की बात करें तो इम्युनिटी बढ़ाने, वजन घटाने और पाचन में सहायता, त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने जैसे कुछ लाभ शामिल हैं. दूसरी तरफ दूध कैल्शियम का एक पावरहाउस है, इम्युनिटी बढ़ाने, हड्डी-स्वास्थ्य bone-health को और अधिक बढ़ाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Turmeric Milk Benefits: हल्दी वाले दूध के फायदे, यह खास चीज बढ़ाएगी इसकी ताकत

हालांकि, हम हल्दी वाला दूध, दूध में काली मिर्च और हल्दी डालकर तैयार करते हैं, हल्दी के लाट्टे में स्वाद को बढ़ाने के लिए कुछ काफी चीजें भी शामिल करते हैं.
Turmeric (Haldi) Water: खुद बनाएं ये देसी डिटॉक्स वॉटर, पढ़ें शरीर से टॉक्सिन दूर करने का उपाय...
टर्मरिक लाट्टे रेसिपी
सामग्री:
दूध- एक गिलास
हल्दी पाउडर- एक-चौथाई चम्मच
अदरक पाउडर- एक-चौथाई चम्मच
दालचीनी पाउडर- एक-चौथाई चम्मच
काली मिर्च- आधा चम्मच
शहद- स्वादानुसार
नमक- एक चुटकी
तैयारी:
दूध उबालें और एक कप में थोड़ा सा डालें.
बाकी सामग्री को कप में डालें और अच्छी तरह से फेंटें जब तक दूध में झाग न आ जाए.
अब बाकी गर्म दूध को प्याले में डालें और हल्दी लाट्टे तैयार है!
अगर आपको हल्दी की महक पसंद नहीं है, तो आप लाट्टे में थोड़ा सा वनिला एसेंस मिला सकते हैं.
Benefits of Haldi: इन आसान तरीकों से करें हल्दी का सेवन और जाने उससे जुड़े फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं