विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2025

तुलसी के पत्ते रोज खाने से क्या होता है?

Tulsi Ke Patte Ke Fayde: तुलसी के पत्तों को रोजाना खाने से क्या फायदे हो सकते हैं और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इनका सेवन. 

तुलसी के पत्ते रोज खाने से क्या होता है?
तुलसी के पत्ते खाने से क्या होता है

Tulsi Ke Patte Ke Fayde: तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इनमें विटामिन ए, सी और के साथ आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में अगर इन्हें आप रोजाना खाते हैं तो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं तुलसी के पत्तों को रोजाना खाने से क्या फायदे हो सकते हैं और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इनका सेवन.

Tulsi Ke Patte Kaise Hote Hain | Tulsi Ke Patte Kyu Khana Chahiye | Tulsi Ke Patte Kaise Khaye

तुलसी के पत्ते खाने के फायदे?

इम्यूनिटी: तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप रोज सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाते हैं, तो शरीर को कई तरह की मौसमी समस्याओं से दूर रखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:  सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या फायदा होता है?

स्ट्रेस: तुलसी के पत्ते स्ट्रेस को कम करने में भी कारगर माने जाते हैं. इनमें पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व शरीर में कोर्टिसोल को कंट्रोल कर सकते हैं. तनाव और चिंता से दूर रहना चाहते हैं? तो तुलसी की चाय या उसके पत्तों को चबाकर मेंटल हेल्थ को ठीक रखा जा सकता है.  

पेट: तुलसी के पत्ते पाचन क्रिया को ठीक रखकर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और कब्ज से राहत दिलाने में सहायक हैं. पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर रखने और गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी तुलसी के पत्तों का सेवन किया जा सकता है.

डायबिटीज: तुलसी के पत्ते में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. नियमित रूप से तुलसी का रस या चाय पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

स्किन: तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं. मुंहासे, झाइयां, और स्किन इंफेक्शन से परेशान हो गए हैं? स्किन को बेहतर रखने के लिए तुलसी के पत्ते लाभदायक हो सकते हैं. आप चाहें, तो इन पत्तों का पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं. 

Watch Video: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Podcast: Stress, Anxiety, Relationship | तनाव कैसे दूर करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tulsi Health Benefits, Health Benefits Of Tulsi, Tulsi Leaves Benefits, Tulsi Leave Health Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com