जब भी बाहर का खाने का मन करता है, तो बिना कुछ सोचे-समझे कुछ मिनटों में ही ऑर्डर कर देते हैं, कई बार तो ऐसा होता है कि हमें मेन्यू तक देखने की जरूरत नहीं पड़ती, जो खाने का मन है बस सर्च किया और ऑर्डर प्लेस्ड. क्या आप भी ऐसा करते हैं? एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने 4 ऐसी बातों के बारे में बताया है, जिनका खाना ऑर्डर करने से पहले ध्यान रखना बेहद जरूरी है. देर किस बात की, जानते हैं एक नजर डाल लेते हैं क्या हैं वो 4 जरूरी चीजें.
यहां देखें वीडियो...
बाहर से खाना मंगवाते समय ध्यान में रखने वाली 4 जरूरी बातें क्या हैं?
क्या खाएं या क्या न खाएं?
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में तुकाराम मुंडे ने सबसे पहली बात जिसका ध्यान रखने को कहा है वो है कि जब भी आप बाहर से खाना मंगवाने का सोचें, तो उन चीजों को कम ऑर्डर करें, जिनमें फैट, चीनी और नमक की मात्रा ज्यादा हो. कभी-कभी इन्हें खाना ठीक है, लेकिन रोजाना इनका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है.
साफ सफाई का ध्यान रखें:
तुकाराम मुंडे का कहना है कि किसी भी रेस्टोरेंट से खाना मंगवाने से पहले उसकी साफ-सफाई पर जरूर ध्यान रखें. हाइजीन न होने से खाने में बैक्टीरिया या हानिकारक तत्व मिल सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
FSSAI लाइसेंस जरूर चेक करें:
जिस भी रेस्टोरेंट से आप खाना मागवा रहे हैं, उसके पास FSSAI का लाइसेंस है या नहीं ये जरूर देखें. सिर्फ लाइसेंस होने से ये तय नहीं होता कि रेस्टोरेंट सारे नियम मान रहा है, लेकिन इससे इतना पता चलता है कि वो कानूनी तौर पर रजिस्टर्ड है.
उम्र के हिसाब से चुनें डाइट:
खाना चुनते समय अपनी उम्र, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखना जरूरी है. इसलिए ऐसी डाइट चुनें जो आपकी शारीरिक जरूरतों के अनुसार हो.
इसे भी पढ़ें: Viral: लहसुन या अदरक नहीं, लाल चींटी की चटनी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं