विज्ञापन

तुकाराम मुंढे के अब अमेरिका में भी चर्चे, NYT ने बताया भारत का रॉकस्टार

तुकाराम मुंढे 2005 बैच के IAS अधिकारी हैं. तुकाराम महाराष्ट्र के बीड जिले के एक छोटे से किसान परिवार से आते हैं. पिता के साथ खेतों में काम करने और बाजार में सब्जी बेचते-बेचते भी पढ़कर वो IAS बन गए.  

तुकाराम मुंढे के अब अमेरिका में भी चर्चे, NYT ने बताया भारत का रॉकस्टार
तुकाराम मुंढे नौकरी तो मुंबई में करते हैं, पर अब विदेश तक में फेमस हो गए हैं.
  • न्यूयॉर्क टाइम्स ने तुकाराम मुंढे को खाद्य सुरक्षा नियमों के सख्त पालन के लिए रॉक स्टार बताया है
  • 2005 बैच के IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे बीड जिले के किसान परिवार से आते हैं और लगभग पच्चीस बार तबादला हो चुका है
  • उन्होंने युवाओं को सरकारी नौकरी को रोल की तरह समझने और अपने कार्य को गंभीरता से निभाने पर जोर दिया है

रात के खाने पर लोग उसका सम्मान करते हैं और मालिक उससे डरते हैं. नाम है तुकाराम मुंढे. न्यूयॉर्क टाइम्स ने IAS अधिकारी और महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को अपने फ़्रंट पेज पर जगह दी है. अखबार ने फ़ूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) के नियमों को सख्ती से लागू करने के उनके अंदाज के लिए उन्हें "रॉक स्टार" बताया है.

यह रिपोर्ट एक दमदार हेडलाइन के साथ छपी: "भारत में, एक फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर 'रॉक स्टार' है." इसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि कैसे नियमों को सख्ती से लागू करने की वजह से वे लोगों के हीरो बन गए हैं. यह लेख मुंबई और महाराष्ट्र भर में गंदे रेस्टोरेंट किचन, फ़ूड प्रोसेसर और मशहूर खाने-पीने की जगहों पर उनके लगातार छापों के बारे में बताता है, जिनमें वे नियमों का सख्ती से पालन करवाते हैं और नियमों को तोड़ने वालों को बंद करवा देते हैं. इसमें बताया गया है कि कैसे आम लोग और ग्राहक उनके सख्त रवैये की तारीफ करते हैं, जबकि रेस्टोरेंट चलाने वाले और लापरवाही बरतने वाले संस्थान उनकी सख्त 'ज़ीरो-टॉलरेंस' नीति के कारण बढ़ते दबाव का सामना करते हैं.

कौन हैं तुकाराम मुंढे

तुकाराम मुंढे 2005 बैच के IAS अधिकारी हैं. तुकाराम महाराष्ट्र के बीड जिले के एक छोटे से किसान परिवार से आते हैं. पिता के साथ खेतों में काम करने और बाजार में सब्जी बेचते-बेचते भी पढ़कर वो IAS बन गए.  बताया जाता है कि करीब 20 साल के करियर में उनका 25 बार तबादला हो चुका है. इसके बावजूद उन्होंने अपने काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं किया. उनकी पहचान बिना डरे काम करने की है.  

तुकाराम की सलाह

NDTV YUVA-2026 के मंच से महाराष्ट्र के FDA चीफ तुकाराम मुंढे ने अपना करियर से लेकर कार्रवाई तक कई मुद्दों पर खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि नेताओं, अधिकारियों, पत्नी या ट्रांसफर ऑर्डर में किसका डर सबसे ज्यादा है, इस सवाल पर मुंढे ने साफ कहा कि उन्हें किसी चीज का डर नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं किसी से नहीं डरता. डर को दिमाग से निकाल दीजिए. अगर आप कुछ गलत करेंगे, तभी आपको डर लगेगा.'

सरकारी नौकरी में जाने की कोशिश कर रहे युवाओं को तुकाराम मुंढे ने कहा, "सरकारी नौकरी का मतलब पब्लिक सर्विस है, इससे ज्यादा या कम कुछ नहीं है. ये बात अपने दिमाग में बिठा लीजिए. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो या फिर नौकरी में हो तो आपको इसे नौकरी की तरह नहीं बल्कि एक रोल की तरह देखना होगा. अपना रोल आपको समझ आना चाहिए और उसे अप्रिशिएट करना चाहिए."

यह भी पढ़ें-

भारत और अजरबैजान के नागरिकों को ले जा रहे जहाज पर रूस का ड्रोन हमला, कप्तान की मौत : जेलेंस्की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tukaram Mundhe, Tukaram Mundhe Celebrity, Tukaram Mundhe FDA, Tukaram Mundhe FDA Action Mumbai, Tukaram Mundhe FDA Commissioner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com