- पिज्जा एक ऐसी डिश जो किसी भी समय के लिए एकदम परफेक्ट है.
- पिज्जा को वेज और नॉनवेज दोनों तरह से बनाया जाता है.
- आपको ढेरों वैराइटी भी देखने को मिलती हैं.
पिज्जा एक स्वादिष्ट इटैलियन डिश है जो हर उम्र के लोगों के बीच हिट है. इसकी लोकप्रियता इतनी है कि शादी और पार्टी के मेन्यू में इसे शामिल किया जाने लगा है. दोस्तों के साथ आउटिंग हो या फैमिली मूवी नाइट पिज्जा एक ऐसी डिश जो किसी भी समय के लिए एकदम परफेक्ट है. वैसे पिज्जा को वेज और नॉनवेज दोनों तरह से बनाया जाता है और इनकी आपको ढेरों वैराइटी भी देखने को मिलती हैं. काफी लोग बाहर से पिज्जा ऑर्डर ऑर्डरकरके खाना पसंद करते है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो होममेड पिज्जा पसंद करते हैं. घर पर पिज्जा बनाना भी बेहद आसान है, बस आपको पिज्जा बेस लाना है पिज्जा सॉस और मनपसंद टॉपिंग लगाकर उसे बेक करना होता है. या फिर दूसरा तरीका थोड़ा लंबा हो सकता है जिसमें पिज्जा बनाने के लिए बेस का आटा तैयार करना पड़ता है और बाद में टॉपिंग. मगर आज हम आपके लिए इंस्टेंट पिज्जा रेसिपी लेकर हैं.
Chana Dal Fry Recipe: घर पर ढाबा स्टाइल चना दाल फ्राई बनाने के लिए फॉलो करें यह रेसिपी
इस इंस्टेंट पिज्जा रेसिपी में बिल्कुल भी झंझट नहीं है. यह सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है. अब तक आपने ब्रेड पिज्जा तो कई बार ट्राई किया है, लेकिन ब्रेड और सूजी से तैयार होने वाला पिज्जा एक यूनिक हैं. रेसिपी में आप एक पैन के अंदर ही पिज्जा का बेस तैयार करके तुरंत पिज्जा बना सकते हैं. हैरान मत होइए! इस रेसिपी की यही खास बात है, सारी रेसिपी सिर्फ पैन में बनकर तैयार हो जाती है. तो आगे बढ़ते हैं और जानते है ब्रेड सूजी पिज्जा की यह रेसिपी:
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
How to Make Bread Sooji Pizza: कैसे बनाएं ब्रेड सूजी पिज्जा | ब्रेड सूजी पिज्जा रेसिपी
सबसे पहले एक पैन में चार ब्रेड स्लाइस को तोड़कर डाल लें, इसमें 1 कप दूध डालें और ब्रेड को अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें आधा कप सूजी डालकर सभी चीजों को मिक्स करें और 5 मिनट इसे सेट होने के लिए रख दें. पांच मिनट बाद इस बैटर में बेकिंग सोडा, नमक और आधा कप तेल डालकर मिक्स करें.
गैस चालू करें और इस पैन को ढक्कन लगाकर बेस को पकने दें. कुछ देर बाद चेक करें और बेस को दूसरी तरफ पलटे दें. अब टॉप साइड पर पिज्जा सॉस फैलाएं, मोजरेला चीज डालें, शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज के टुकड़ रखें. ओरिगैनो, चिली फलेक्स, हर्बस और कालीमिर्च छिड़कें. थोड़ी चीज और डालें और धीमी आंच पर ही ढक्कन लगाकर चीज पिघलने तक सेक लें.
कुछ देर बाद आप देखें कि आपका ब्रेड सूजी पिज्जा खाने के लिए एकदम तैयार है.
हैप्पी कुकिंग!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं