विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2019

लेफ्टओवर रोटी से बच्चों के लिए बनाएं ये टेस्टी पिज्जा, वीडियो देखें

पिज्जा एक ऑल टाइम फवरेट डिश बन चुका है, बच्चे और बड़े सभी इसे शौक से खाते हैं. पिज्जा को लंच या डिनर कभी भी खाया जा सकता है.

लेफ्टओवर रोटी से बच्चों के लिए बनाएं ये टेस्टी पिज्जा, वीडियो देखें
  • पिज्जा को लंच या डिनर कभी भी खाया जा सकता है.
  • पिज्जा वेज और नॉनवेज दोनों रूपों में उपब्लध है.
  • कुछ लोग सूजी से भी पिज्जा बना लेते हैं.

पिज्जा एक ऑल टाइम फवरेट डिश बन चुका है, बच्चे और बड़े सभी इसे शौक से खाते हैं. पिज्जा को लंच या डिनर कभी भी खाया जा सकता है. पिज्जा वेज और नॉनवेज दोनों रूपों में उपब्लध है. जो लोग इसे खाने के शौकीन हैं वह लोग इसे अपने तरीके से भी बनाते हैं. आमतौर पर लोग मार्केट से पिज्जा ऑर्डर करते हैं लेकिन कुछ लोग इसे घर पर भी बनाना पसंद करते हैं. जिसके लिए बाजार में पिज्जा बेस भी आराम से मिल जाते हैं. हालांकि, कुछ लोग पिज्जा बेस बनाने के लिए भी अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं. आप चाहे तो आप भी घर होल व्हीट, ओट्स पिज्जा बेस, फूलगोभी पिज्जा बेस और मल्टी ग्रेन पिज्जा बेस को तैयार कर सकते हैं जो पूरी तरह हेल्दी हैं.


इन सबके अलावा कुछ लोग सूजी से भी पिज्जा बना लेते हैं, मगर आज की हमारी इस रेसिपी में पिज्जा बनाने के लिए बची हुई रोटी को उपयोग में लाया गया है. इस रेसिपी में लेफ्टओवर रोटी का एक बहुत ही बढ़िया इस्तेमाल बताया गया है. इस रेसिपी में बहुत थोड़ी सी सामग्री के साथ बहुत ही स्वादिष्ट पिज्जा तैयार किया गया है. इस पिज्जा को बनाने के लिए बीन्स, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, मोजरेला चीज और बटर को इस्तेमाल किया गया है.

Indian Cooking Tips: बिना सोडा या यीस्ट का इस्तेमाल करें घर पर कैसे बनाएं इंस्टेंट आलू भटूरा (Recipe Video Inside)


अब आप चाहे तो इस वीडियो को देखकर बची हुई रोटी से स्वादिष्ट पिज्जा बना सकते हैं और वो भी किसी बिना झंझट के. इतना ही नहीं जब भी आपके बच्चे पिज्जा खाने की जिद करें तो कुछ ही मिनटों में इसे तैयार कर सकते हैं.

बची हुई रोटी से बनाएं स्वादिष्ट पिज्जा:
 

High-Protein Diet: चकुंदर और पनीर को मिलाकर बनाएं यह स्वादिष्ट और हेल्दी सैलेड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leftover Roti Pizza, Pizza Recipe, Pizza Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com