विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2021

चिकन खाने के हैं शौकीन तो मजा लें चिकन लबाबदार की इस शानदार रेसिपी का- Recipe Video Inside

चिकन लबाबदार बनाने के लिए आपको जरूरत है बोनलेस चिकन, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक, हल्दी, कसूरी मेथी, तेल, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज के पेस्ट की.

चिकन खाने के हैं शौकीन तो मजा लें चिकन लबाबदार की इस शानदार रेसिपी का- Recipe Video Inside
  • किसी भी पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए बस चिकन की एक खास डिश काफी है.
  • चिकन की कोई न कोई डिश मेन्यू में जरूर शामिल होती है.
  • बस, जरूरी है कि इस डिश को परफेक्शन के साथ बनाया जाए.

किसी भी पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए बस चिकन की एक खास डिश काफी है. पूरी दुनिया में लोग चिकन खाने के बेहद ही शौकीन हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुए डिनर पार्टी हो, शादी या फिर फैमिली गेट टूगेर हो चिकन की कोई न कोई डिश मेन्यू में जरूर शामिल होती है. यूं तो चिकन को स्टाटर्र के रूप में सर्व करने के अलावा मेन कोर्स में भी बहुत से व्यंजन बनाकर सर्व किया जा सकता है, बशर्त है कि आपके अंदर सिर्फ एक चिकन से ही ढेरों व्यंजन बनाने की कला होनी चाहिए.

मगर आज हम आपके साथ एक बेहतरीन रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं जिसे खाने के बाद हर कोई आपको और इस का फैन बन जाएगा. इस डिश का नाम है चिकन लबाबदार, जोकि खाने में बेहद ही लजीज है और किसी भी पार्टी में गेस्ट्स को आकर्षित करने के लिए एकदम परफेक्ट है. बस, जरूरी है कि इस डिश को परफेक्शन के साथ बनाया जाए. अगर आप भी चिकन खाने के शौकीन है और इस डिश को घर पर बनाने का मन बना रहे हैं तो एनडीटीवी फूड का यह रेसिपी वीडियो आपकी मदद कर सकता है जिसे यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है.

इस तरह आसानी से घर पर बनाएं बेड़मी पूरी- Recipe Video Inside
 

चिकन लबाबदार बनाने के लिए आपको जरूरत है बोनलेस चिकन, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक, हल्दी, कसूरी मेथी, तेल, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज के पेस्ट की. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को उबालकर पेस्ट बना लें. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें इसमें जीरा और प्याज का पेस्ट डालकर पकाएं. अब इसमें टोमैटो प्यूरी और मसाले डालकर मसाले को भूनें. चिकन डालकर पकाएं इस पर मक्खन और फ्रेश ​क्रीम डालकर कुछ देर पकाने के बाद हरा धनिया डालकर गार्निश करके सर्व करें. चिकन लबाबदार को लच्छा परांठा या नान के साथ सर्व करें.

चिकन लबाबदार बनाने के लिए यहां देखें वीडियो:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chicken Lababdar Recipe, Chicken Lababdar Recipe Video, Chicken Recipe Video, Chicken Recipe In Hindi, चिकन लबाबदार, चिकन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com