विज्ञापन

वरुणा-गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर: यूपी से वाराणसी से बिहार-बंगाल तक खुलेगा हाईस्पीड रास्ता, गंगा-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी 

वरुणा और गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर से वाराणसी से बिहार-बंगाल तक का रास्ता साफ हो गया है. ये कॉरिडोर बनारस में ट्रैफिक जाम को कम करने के साथ हाईस्पीड कनेक्टिविटी भी पूर्वाचल और गंगा एक्सप्रेसवे तक मिलेगी.

वरुणा-गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर: यूपी से वाराणसी से बिहार-बंगाल तक खुलेगा हाईस्पीड रास्ता, गंगा-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी 
Varuna Elevated Corridor Ganga Elevated Corridor
NDTV
वाराणसी:

वाराणसी के भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति सुधारने के लिए केंद्र सरकार के 25 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को रफ्तार मिल गई है. ये प्रोजेक्ट वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर और गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर हैं. वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर वाराणसी में NH19 से वाराणसी रिंग रोड तक वरुणा नदी के किनारे बनेगा. 43 किलोमीटर लंबे 6 लेन के वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर पर 11 हजार करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है. वाराणसी में वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए टेंडर 23 अक्टूबर तक खुलेंगे. जबकि गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर  सीधे गंगा तट के समानांतर आगे बढ़ेगा और 46 किलोमीटर लंबे 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर होगा.पीएम मोदी की अगुवाई में कैबिनेट ने गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए सितंबर में मंजूरी दी थी.  

गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का रूट

गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर वाराणसी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जो सीधे गंगा तट के समानांतर आगे बढ़ेगा और 46 किलोमीटर लंबे 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर होगा. इस परियोजना पर 14447 करोड़ की बड़ी रकम खर्च होगी. नेशनल हाईवे-19 (NH-19) से आगे ये वाराणसी आउटर रिंग रोड से जुड़ जाएगा. बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर, नमो घाट, बीएचयू, रामनगर किला और जिले के बड़े रेलवे स्टेशनों को इससे सीधा संपर्क मार्ग मिलेगा. हाईवे से रिंग रोड के बीच समय एक घंटे से घटकर 20 मिनट हो जाएगा. गंगा नदी पर एक 910 मीटर लंबा केबल ब्रिज और 1.3 किमी लंबा फुटओवर ब्रिज भी तैयार होगा. 

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर का रूट

वरुणा नदी के किनारे एलिवेटेड 43 किलोमीटर लंबा 6 लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर होगा. इसमें 10998 करोड़ में से करीब 935 करोड़ भूमि अधिग्रहण के लिए आवंटित है. यह नेशनल हाईवे (NH-31) को वरुणा के किनारे वाराणसी रिंग रोड से कनेक्ट करेगा. यह रूट पश्चिमपुर, काजीसराय, अयोध्या पुर और कोटवा जैसे गांवों से गुजरेगा. वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर वाराणसी सिटी स्टेशन, वाराणसी एयरपोर्ट, कैंट रेलवे स्टेशन, काशी रेलवे स्टेशन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन को जोड़ेगा.NH-31 से काशी रेलवे स्टेशन के बीच यात्रा 40 मिनट से की जगह 20 मिनट में होगी.

वरुणा कॉरिडोर और गंगा कॉरिडोर पर क्या अपडेट

वरुणा कॉरिडोर के लिए जमीन पैमाइश और सीमांकन का काम तेज हो गया है. पहले चरण में अयोध्यापुर, कोटवा, पश्चिमपुर जैसे गांवों में सर्वे हो रहा है.दोनों कॉरिडोर हाइब्रिड एन्युटी मॉडलके जरिये NHAI बना रही है. ये दोनों कॉरिडोर 89 किमी लंबा एलिवेटेड नेटवर्क बनाते हैं. वाराणसी में सालाना 15 करोड़ से अधिक पर्यटकों को इससे बड़ा फायदा मिलेगा.शहर के भीतर वाहनों की आवाजाही कम होगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर जैसे जिलों से माल ढुलाई और आवाजाही कई गुना बढ़ जाएगी.

वाराणसी में गंगा और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर पूरे पूर्वांचल और उत्तर भारत के प्रमुख एक्सप्रेसवे नेटवर्क का प्रवेश और निकास द्वार बनेगा. 

कॉरिडोर की एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी

गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट

गंगा एक्सप्रेसवे को दूसरे चरण में मेरठ-प्रयागराज से आगे भदोही, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया तक विस्तार हो रहा है. गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर रिंग रोड के जरिये ये सीधे गंगा एक्सप्रेसवे एक्सटेंशन से जुड़ जाएगा.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 

वाराणसी रिंग रोड पर गाजीपुर-चंदौली लिंक रोड के जरिये पूर्वांचल एक्सप्रेसवे इससे कनेक्ट होगा. गंगा, वरुणा कॉरिडोर से वाहन बिना शहर में प्रवेश किए सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जरिये लखनऊ या बिहार की तरफ जा सकेंगे.

वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे 

वाराणसी के चंदौली सीमा से 610 किमी लंबा 6 लेन का वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे बन रहा है. ये भी कॉरिडोर सीधे रिंग रोड से जुड़ा है. इससे बिहार, झारखंड और बंगाल का ट्रैफिक सीधे एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट हो जाएगा.गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर सीधे NH-19 से शुरू होकर रिंग रोड तक जाता है. वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर भी वाराणसी-गाजीपुर-छपरा-पटना हाईवे यानी NH-31 से शुरू होकर रिंग रोड और काशी स्टेशन को तक जाता है.इससे बिहार बॉर्डर और गोरखपुर का ट्रैफिक आसान होगा.

ये भी पढ़ें - वाराणसी को गंगा, वरुणा कॉरिडोर का तोहफा, लखनऊ-प्रयागराज से जौनपुर तक मिलेगी हाईस्पीड, पीएम मोदी कैबिनेट की मंजूरी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varuna Elevated Corridor, Ganga Elevated Corridor, Ganga Expressway, Purvanchal Expressway, Varanasi Kolkata Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com