विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2022

डाइट में करें ये बदलाव और पाएं पसीने की बदबू से छुटकारा

How To Stop Sweating: दफ्तर हो या घर कई बार पसीने की बदबू की वजह से लोग मजाक का पात्र बना देते हैं. इस परेशानी से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं.

डाइट में करें ये बदलाव और पाएं पसीने की बदबू से छुटकारा
पसीने की बदबू की समस्या से निपटने के लिए इस आहार का करें सेवन.

गर्मी का मौसम आ गया है और इसके साथ ही पसीने में शरीर तरबतर होने लगा है. पसीना होने पर जहां हमें बेहद असहज महसूस होता है वहीं इसकी बदबू हमारे कॉन्फिडेंस को लो कर देती है, क्योंकि इसकी वजह से हमें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. दफ्तर हो या घर कई बार पसीने की बदबू की वजह से लोग मजाक का पात्र बना देते हैं. इस परेशानी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के डियोड्रेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि कुछ प्राकृतिक तरीकों और अपनी डाइट में बदलाव कर आप पसीने की बदबू की समस्या से बहुत हद तक छुटकारा पा सकते हैं.

आहार में करें इन चीजों को शामिल-

मेथी दाना-

मेथी दाने का सेवन करने से आपका शरीर डिटॉक्सिफाई होता है. गर्मियों में नियमित रूप से मेथी दाने का सेवन करें तो पसीने से आने वाले दुर्गंध से बचा जा सकता है.

arnll6g8

​नींबू पानी-

शरीर से पसीने की दुर्गंध को दूर करने के लिए सबसे जरूरी है अपने शरीर को हाइड्रेट रखना. इसके लिए गर्मी के दिनों में आप दिन में दो से तीन बार नींबू पानी पीएं, इससे पसीने से आने वाली बदबू कम होगी. नींबू पसीने में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है,

टमाटर का जूस-

टमाटर का एसिडिक नेचर बैक्टीरिया को मारता है और अधिक पसीना आने से रोकता है. आप रोजाना टमाटर का जूस पीएं. इसके साथ ही टमाटर के रस को पानी मिलाकर इससे नहाने से भी फायदा हो सकता है.

नारियल पानी-

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है. ये शरीर को डिटॉक्स करता है जिससे पसीने की बदबू कम हो सकती है.

कम मसालेदार खाना-

ज्यादा मसालेदार खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है ये तो हम सभी जानते हैं. पसीने की बदबू को कम करना चाहते हैं तो आपको मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ सकती है. 

 नारियल का तेल-

कोकोनट ऑयल शरीर की बदबू हटाने में काफी कारगर होता है. इस तेल में lauric acid मिलता है जो बैक्टीरिया को खत्म करता है. आप इस तेल से मसाज करने के साथ ही इसका सेवन भी कर सकते हैं, इससे पसीने की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है.

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diet To Deal With The Problem Of Bad Sweat, Get Rid Of Bad Sweat, पसीने की बदबू दूर करने के लिए आहार, How To Stop Sweating, Remedies For Sweating, Tips For Sweating Relief, Bad Sweating, Sweating, Sweating Bad Smell, Sweating Home Remedies, Sweating In Summer, Diet For Sweating, Healthy Diet For Stop Sweating
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com