Protein-Rich Moong Dal Kadhi: कढ़ी एक लोकप्रिय भारतीय डिश है, जो खट्टे बैटर दही और बेसन के साथ बनाई जाती है. कढ़ी की देशभर में आपको कई वैराइटी मिल जाएंगी. हमेशा से हमारी पसंदीदा लिस्ट में रही है! पंजाबी कढ़ी, गुजराती कढ़ी, राजस्थानी कढ़ी, सारी कढ़ी में थोड़ा परिवर्तन होता है क्योंकि, यह सीमाओं से गुजरता है लेकिन इसका तरीका एक ही रहता है. बेसन और दही के मिश्रण को कुछ समय के लिए पकाया जाता है और तले हुए बेसन के पकौड़ों डाले जाते हैं. और अक्सर इसे साबुत लाल मिर्च, सरसों के पत्ते और करी पत्ते जैसे मसाले के तड़के से इसमें स्ट्रांग टेस्टी फ्लेवर डाला जाता है. कढ़ी को चावल के साथ पेयर किया जाता है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं टेस्टी कढ़ी.
बेसन और दही दोनों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन रगुलर कढ़ी में बेसन का इस्तेमाल होता है और आज हम जिस कढ़ी के बारे में बात कर रहे हैं उसमें मूंग दाल का इस्तेमाल किया जाता है. मूंग दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- कम बालों की वजह से दिखती है गंजी खोपड़ी, तो इस चीज का ऐसे करें इस्तेमाल, तेजी से होगी Hair Growth

Photo Credit: Canva
मूंग दाल कढ़ी कैसे बनाएं- (How to Make Moong Dal Kadhi)
कप मूंग दाल को 2 घंटे के लिए भिगोएं और फिर इसे पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं. कुछ पेस्ट निकालें और एक तरफ रख दें. थोड़ा पानी डालें और बचे हुए घोल को अच्छी तरह फेंट लें. कटा हुआ प्याज, कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ती, बेकिंग सोडा और नमक डालें. बैटर के साथ पकौड़े तलें और बनाएं. अब एक अलग कटोरे में, कुछ दही को फेंट लें. पहले रखी हुई दाल का पेस्ट डालें. पानी डालें. एक कढ़ाही में, जीरा, हींग, लहसुन भूनें और साबुत लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालें. अब दही-दाल का बैटर डालें और नियमित चलाते हुए अच्छी तरह पकाएं. नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं और आधे घंटे के लिए और पकाएं. गरम मसाला पाउडर और पकौड़े डालें. गर्म-गर्म सर्व करें.
भारत में लॉन्च हुई मोटापा दूर करने की दवा Mounjaro, जानें इसकी कीमत, खुराक और सबकुछ | Motapa Kaise Kam Kare | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं