विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2015

इस तीज़ घर में बनाएं ये पांच खास डेजर्ट

कोई भी त्योहार फूड के बिना पूरा नहीं होता, तो फिर इसमें तीज़ कैसे पीछे रह सकती है। यहां हम आपको बता रहे हैं पांच ऐसे स्वादिष्ट डेजर्ट.

इस तीज़ घर में बनाएं ये पांच खास डेजर्ट
नई दिल्ली:

तीज़ का त्योहार  उत्तरी भारत और नेपाल में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह तीन दिन का त्योहार होता है, जिसमें महिलाए माता पार्वती और शंकर जी से परिवार की खुशी और सफल शादी के लिए प्रार्थना करती हैं। शादीशुदा महिलाएं और लड़कियां दोनों ही पूरा दिन व्रत रखकर माता पार्वती से अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

पूरा दिन कुछ न खाने के बाद, व्रत रात को चांद देखकर खोला जाता है। पौराणिक कथा है कि भगवान शिव को अपनी निष्ठा दिखाने के लिए, माता पार्वती ने लगातार प्रार्थना की थी। यही नहीं, 108 जन्मों के बाद ही भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

 

डायबिटीज टिप्स और नुस्खों के लिए ये भी पढ़ें - More Diabetes Tips and Remedy

Diabetes: ये तीन चीजें करेंगी ब्लड शुगर लेवल को कम, यहां है आयुर्वेदिक नुस्खे...

Eggs For Diabetes: क्‍या डायबिटीज रोगी खा सकते हैं अंडे? यहां है जवाब

 

हरियाली तीज, जैसा की इसके नाम से ही समझ आता है, इसमें सभी कुछ हरा होता है। महिलाएं इसमें हरे कपड़े पहनती हैं, चमकीली हरी चूड़ियां, अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं, अपने दोस्तों में ताज़ी सब्जियां और फल बांटती हैं।

इन सबके अलावा, कोई भी त्योहार फूड के बिना पूरा नहीं हो सकता। यहां हम आपको बता रहे हैं पांच ऐसे स्वादिष्ट डेजर्ट, जो आप रात को डिनर में बनाना चाहेंगे।

घेवर
यह राजस्थानी मिठाई तीज़ के दिन लोगों में काफी हिट होती है। घेवर स्टील के सांचों में बनाया जाता है, जिन्हें गर्म तेल में डाला जाता है। सांचों में घेवर का मिश्रण डालने के बाद उसमें छोटे-छोटे सुंदर से बुलबुले दिखने लगते हैं। जब घेवर का मिश्रण हल्का-हल्का ब्राउन होने लगे और वह क्रीस्पी हो जाता है, तो उन्हें बाहर निकाल लिया जाता है।

मालपुआ

मालपुआ काफी फेमस पैन-केक की तरह दिखने वाला डेजर्ट है। इसका मिश्रण आटे और सूजी से बनाया जाता है। इसे पैन में देसी घी डालकर फ्राई किया जाता है और केसर के शुगर सिरप में डुबा दिया जाता है। ज़्यादा अच्छे अनुभव के लिए मिश्रण को डीप फ्राई भी किया जा सकता है। 

 

बिना चीरे या काटे दूर होगा किडनी स्टोन, गुर्दा पथरी को दूर करेंगी ये 5 चीजें...

क्या सचमुच Curd Rice खाने से ही आप बन सकते हैं खुशम‍िजाज! यहां है जवाब...

फायदे ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकती है अलसी, खाएं तो जरा संभल कर...

Dates Benefits: हड्डियां होंगी मजबूत, त्वचा बनेगी खूबसूरत और उतरेगा हैंगओवर... खजूर के 10 फायदे

 

 

मैंगो और मिंट खीर


भारतीय मिठाई का एक स्पेशल फ्रूटी वर्ज़न, जिसे अक्सर हर बार ही पसंद किया जाता है। इस खीर को बनाना सही में काफी आसान है। चावलों को दूध और केसर में पकाया जाता है और मैंगो प्यूरी और मिंट के साथ मिलाया जाता है। आप इनमें ऊपर से नट्स डालकर गर्मा-गर्म सर्व कर सकते हैं।

नारियल लड्डू
 


यह भारतीय मिठाइयों में सबसे आसानी से बनने वाला डेजर्ट है। थोड़ा-सा दूध, सूखा हुआ नारियल, खोया, किशमिश और बादाम लें। सब को एक साथ बांध लें, और अगर जरूरत लगे तो थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख लें और सर्व करें।

 

फायदे ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकती है अलसी, खाएं तो जरा संभल कर...

 

कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक, भारत में बनने वाली 10 मज़ेदार व्यंजनों की विधियां

 

ओट्स खाने के हैं कई फायदे, होता है वजन कम...

 

Garam Masala Benefits: मसालों का यह लजीज मेल आपकी सेहत के लिए भी है फायदेमंद

 

Benefits of Cloves: लौंग के फायदे, ये 5 परेशानियां होंगी दूर

 

Diabetes: ये 3 ड्राई फ्रूट करेंगे ब्लड शुगर लेवल को नेचुरली कंट्रोल


 

 

शीर सेवई


सेवई को घी में तला जाता है। इन्हें दूध, केसर, खोया और नट्स के साथ मिलाकर बनाया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लज़ीज लगती हैं। एक बार अगर आप इनका स्वाद चख लेंगे, तो आप भी इनके फैन हो जाएंगे।

 

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com