विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2024

चिकन मटन से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है इस चीज, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन

Masoor Dal Ke Fayde: अगर आप वेजिटेरियन हैं तो प्रोटीन की पूर्ति के लिए मसूर की दाल को खा सकते हैं. क्योंकि मसूर की दाल में मटन और चिकन से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है.

चिकन मटन से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है इस चीज, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन
Masoor Dal Benefits: मसूर की दाल खाने के फायदे.

Masoor Dal Eating Benefits In Hindi: भारतीय घरों में दाल भोजन का अहम हिस्सा है. दाल के बिना तो खाना ही अधूरा सा लगता है. लंच से लेकर डिनर तक भारतीय दाल खाना पसंद करते हैं. दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए उपाय तलाश रहे हैं, तो आप दाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं. अब सवाल ये है कि दाल की तो अनगिनत वैराइटी हैं. इसलिए कौन सी दाल को डाइट में शामिल करें? अगर आप भी इसी बात को लेकर कंफ्यूजन में हैं तो हमने आपको कवर किया. प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप मसूर की दाल को चुन सकते हैं. क्योंकि मसूर की दाल में मटन और चिकन से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस दाल का सेवन.

मसूर की दाल खाने के फायदे- (Masoor Dal Khane Ke Fayde)

1. प्रोटीन-

वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा सोर्स है मसूर की दाल. प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को बनाने और मरम्मत के लिए जरूरी है.

2. पाचन- 

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आपके लिए मसूर की दाल फायदेमंद हो सकती है. क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: मक्के की रोटी से हटकर इस सर्दी ट्राई करें मक्के के पराठे उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले, नोट करें सिंपल रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

3. इम्यूनिटी-

मसूर दाल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. 

4. स्किन-

मसूर दाल में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं.

5. एनर्जी-

मसूर दाल में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मददगार है.

फेफड़ों के आम संक्रमण से कैसे बचें? डॉक्टर से जानें लंग इफेक्शन को ठीक करने के लिए क्या करें...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nonveg Dal, Protein Rich Dal, Lentils, Masoor Dal Khane Ke Fayde, This Dal Is More Powerful Than Chicken And Mutton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com