विज्ञापन

सहारनपुर-वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से चलाने की तैयारी, मुरादाबाद-बरेली-हरदोई समेत 8 स्टॉपेज

उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने सहारनपुर से वाराणसी के लिए अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है. रेलवे ने ट्रेन नंबर 04552/04551 सहारनपुर-वाराणसी चलाने का प्रस्ताव भेजा है.

सहारनपुर-वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से चलाने की तैयारी, मुरादाबाद-बरेली-हरदोई समेत 8 स्टॉपेज
सहारनपुर से वाराणसी के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • सहारनपुर से वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी.
  • उत्तर रेलवे ने सहारनपुर-वाराणसी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा.
  • दिवाली पर 30 अक्टूबर से ट्रेन शुरू करने की तैयारी हो रही है.

त्योहार पर पूर्वांचल जाने वाले रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने सहारनपुर से वाराणसी के लिए अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है. रेलवे ने ट्रेन नंबर 04552/04551 सहारनपुर-वाराणसी चलाने का प्रस्ताव भेजा है. हालांकि, इस ट्रेन को अभी अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है, लेकिन उत्तर रेलवे ने इसके संचालन के लिए लखनऊ, मुरादाबाद और अंबाला रेल मंडलों से जल्द से जल्द अपनी सहमति देने को कहा है ताकि 30 अक्टूबर से इसे ट्रैक पर उतारा जा सके.

रेल जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर रेलवे के प्रस्ताव में बताया गया है कि यह ट्रेन त्योहार के पीक सीजन में दोनों दिशाओं से एक-एक फेरा लगाएगी. साथ ही यह ट्रेन 10 स्टेशनों पर रुकेगी.

ट्रेन नंबर 04552/04551 सहारनपुर-वाराणसी का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04552 सहारनपुर से वाराणसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को सहारनपुर से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी. रातभर के सफर के बाद अगले दिन शनिवार सुबह 07:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

वहीं गाड़ी नंबर 04551 वाराणसी से सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन वापसी में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को वाराणसी जंक्शन से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार सुबह 07:00 बजे सहारनपुर वापस पहुंचेगी.

मुरादाबाद, बरेली और रायबरेली होकर गुजरेगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 04552/04551 सहारनपुर-वाराणसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें तो यह 10 स्टेशनों पर रुकेगी. प्रस्ताव के मुताबिक, यह ट्रेन सहारनपुर से चलकर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, जंघई के बाद वाराणसी पहुंचेगी. इन सभी स्टेशनों पर ठहराव मिलने से न केवल सहारनपुर और वाराणसी बल्कि पश्चिमी यूपी और सेंट्रल यूपी के यात्रियों को भी अपने घर त्योहार मनाने जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा.

17 घंटे में तय होगी 817 किमी की दूरी

04552/04551 सहारनपुर-वाराणसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन कुल 817 किलोमीटर की दूरी लगभग 17 घंटे में पूरी करेगी. ट्रेन में 20 एलएचबी/आईसीएफ (LHB/ICF) कोच लगाए जाने की योजना है. खास बात यह है कि यह पूरी तरह से अनारक्षित (General) ट्रेन होगी, जिससे यात्रियों को पहले से कंफर्म सीट की चिंता नहीं करनी होगी. यात्री सीधे स्टेशन काउंटर से सामान्य टिकट खरीदकर यात्रा कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें | गाजियाबाद से अलीगढ़ दिवाली पर चलेगी स्पेशल MEMU ट्रेन, दादरी-दनकौर-खुर्जा-सोमना तक 15 स्टेशनों पर रुकेगी

यह भी पढ़ें | हजरत निजामुद्दीन से झांसी के लिए स्पेशल जनरल ट्रेन चलेगी, पलवल-मथुरा-आगरा से ग्वालियर-दातिया तक 10 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Northern Railway, Varanasi Train Schedule, Saharanpur Train Coach Derails, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com